12 Feb 2026
Photo: ITG
ज्यादातर लोगों के पास पुराने टी‑शर्ट्स होती हैं, जिन्हें देखकर अक्सर वो सोचते हैं कि 'ये अब काम की नहीं रहीं.' इतना दिमाग में आते ही वो लोग उन टी-शर्ट्स को फेंकने का मन बना लेते हैं.
Photo: Pexels
क्या आप भी उन्हीं में से हैं? अगर हैं, तो जरा रुक जाइए! दरअसल, जिन पुरानी टी-शर्ट्स को आप खराब या कूड़ा समझ रहे हैं, वो आपके बहुत काम आ सकती हैं.
Photo: Pexels
थोड़ी क्रिएटिविटी से आप फिर से इन टी-शर्ट्स से मजेदार चीजें बनाकर इन्हें काम में ले सकते हैं. इससे आपकी अलमारी में जगह भी खाली हो जाएगी और पैसे भी बच जाएंगे.
Photo: Pexels
1. टी‑शर्ट क्विल्ट बनाएं: पुराने टी‑शर्ट्स को छोटे‑छोटे स्क्वायर में काटें और सिलाई करके एक खूबसूरत क्विल्ट तैयार करें. ये सर्दियों में आपको गर्माहट देने का काम करेगी.
Photo: Pexels
2. थ्रो पिलो बनाएं: टी‑शर्ट से आप थ्रो पिलो में बना सकते हैं. सामने और पीछे का स्क्वायर काटें, किनारे सिलें और पिलो भरें.
Photo: Pexels
3. हेयर एक्सेसरीज बनाएं: पुरानी टी‑शर्ट को स्ट्रिप्स में काटकर स्क्रंची या हेडबैंड बनाए जा सकते हैं. कॉटन की ये एक्सेसरीज आपके बालों के लिए जेंटल होती है और बहुत कस्टमाइजेबल भी.
Photo: Pexels
4. टोटे बैग बनाएं: टी‑शर्ट से आप टोट बैग भी बना सकते हैं. इसकी आस्तीन और नेकलाइन काटें, नीचे की हेम को नॉट में बदलें और आपका वॉशेबल, स्टाइलिश टोटे बैग तैयार है.
Photo: AI Genenerated
5. क्लीनिंग रैग्स बनाएं: बेकार हो चुकी टी‑शर्ट्स को 10‑इंच के स्क्वायर में काटें और घर के सफाई कामों के लिए इस्तेमाल करें. ये लिंट‑फ्री, सॉफ्ट और वॉशेबल होते हैं.
Photo: AI Generated
6. टी‑शर्ट रग बनाएं: अगर आपके पास कई टी‑शर्ट्स हैं तो उन्हें स्ट्रिप्स में काटकर ब्रेड या क्रोशिया करके रग तैयार कर सकते हैं. ये बच्चों के कमरे, लॉन्ड्री एरिया या मडरूम के लिए बेहतरीन है.
Photo: AI Generated
7. पेट टॉय बनाएं: पुरानी टी‑शर्ट की स्ट्रिप्स को जोड़कर आप अपने पालतू जानवर के लिए मजेदार खिलौना बना सकते हैं. 8. प्लांट हैंगर बनाएं: लंबी टी‑शर्ट को स्ट्रिप्स में काटकर और मैक्रे स्टाइल में टाई करके छोटे प्लांट पॉट के लिए हैंगर बनाए जा सकते हैं.
Photo: