07 Feb 2026
Photo: ITG
अक्सर घर में ऐसी पुरानी चादरें पड़ी रहती हैं जो अब बिस्तर पर बिछाने लायक नहीं बचतीं. कई बार जब चादरें हल्की फट जाती हैं, उनका रंग फीका पड़ जाता है या बस मन भर जाता है तो आप उन्हें बिछाना छोड़ देते हैं.
Photo: AI Generated
ऐसे में आप बिना सोचे-समझे उन्हें कूड़े में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही पुरानी चादरें आपके बहुत काम आ सकती हैं?
Photo: AI Generated
थोड़ी सी क्रिएटिव सोच और समझदारी से आप इन चादरों को नए तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं तो आप इससे नए सामान पर खर्च होने वाले आपके पैसे भी नहीं बच जाते हैं.
Photo: AI Generated
ऐसे में अगली बार जब कोई पुरानी चादर हाथ में आए, तो उसे फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचिए कि इसका क्या इस्तेमाल किया जा सकता है. हम आपको पुरानी चादरों को इस्तेमाल करने के तरीके बताने वाले हैं.
Photo: AI Generated
1. फर्नीचर को धूल से बचाने के लिए: अगर आप घर में पेंटिंग कर रहे हैं या किसी चीज़ की सफाई कर रहे हैं, तो पुरानी चादरों फर्नीचर और फर्श को ढकने के लिए बहुत अच्छी होती हैं.
Photo: Pexels
2. बनाएं सफाई के लिए छोटे-छोटे कपड़े: चादर को छोटे‑छोटे टुकड़ों में काटकर आप इसे रसोई या बाथरूम में सफाई के कपड़े की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. ये बार‑बार धो कर इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
Photo: Pixabay
3. पालतू जानवरों के लिए कम्बल या बिस्तर: पुरानी चादर को अपने कुत्ते या बिल्ली का बिस्तर बनाकर बिछा सकते हैं. 4. बैग बनाएं: पुरानी चादर को काटकर और सिलाई करके आप अफॉर्डेबल शॉपिंग बैग बना सकते हैं. ये मजबूत होने के साथ-साथ साफ करने में भी आसान होता है. इसे आप आसानी से धो सकते हैं.
Photo: Pixabay
5. स्टोरेज कवर बनाएं: आप चादर से कपड़ों या डिब्बों के लिए कवर बना सकते हैं. ये चीजों को साफ और ऑर्गेनाइज्ड रखने में मददगार रहते हैं. 6. पौधों के कवर बनाएं: आप चादर को पौधों पर डाल सकते, ताकि तेज धूप या ठंडी हवा से पौधे सुरक्षित रहें.
Photo: AI Generated
7. पिकनिक मैट बनाएं: पुरानी चादर को आप पिकनिक के लिए मैट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. 8. प्ले टेंट या फोर्ट बनाएं: कुर्सियों या लकड़ी की स्टिक पर चादर डालकर आप घर पर ही पुरानी चादरों से बच्चे के लिए टेंट या छोटा सा घर बना सकते हैं.
Photo: Pexels