कूड़ा समझकर न फेंकें मौसंबी के छिलके; घर पर ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे
11 april 2026
Photo:ITG
मौसंबी खाने के बाद हम अक्सर उसके छिलकों को कूड़ा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन ये छिलके घर के कई कामों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जिनके बारे में जानकर आप इनको स्टोर करना शुरू कर देंगे.
Photo: Pixels
मौसंबी के छिलकों में मौजूद प्राकृतिक तेल और खुशबू घर की बदबू को दूर करने के लिए एक शानदार नेचुरल फ्रेशनर का काम करते हैं, जिससे आपके घर से लंबे समय तक अच्छी खुशबू आती है.
Photo: Pixels
अगर आप रसोई की सफाई को लेकर परेशान रहते हैं तो मौसंबी के छिलकों का इस्तेमाल करके चिकनाई और जिद्दी दाग आसानी से हटाए जा सकते हैं, जिससे आपकी किचन बिना केमिकल के चमक उठेगी.
Photo: Pixels
इन छिलकों को सुखाकर पीस लें तो यह एक बेहतरीन स्क्रब बन सकता है, जो स्किन की गंदगी हटाकर उसे साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है.
Photo: Pixels
मौसंबी के छिलकों का इस्तेमाल कपड़ों या अलमारी में रखने से एक नेचुरल खुशबू बनी रहती है और नमी की बदबू भी दूर हो जाती है.
Photo: Pixabay
अगर आपके घर में मच्छर या कीड़े ज्यादा आते हैं तो इन छिलकों को जलाकर या रखकर आप उनको भी घर से राहत पा सकते हैं, क्योंकि इसकी स्मेल से वो दूर भाग जाते हैं.
Photo: Pixels
पौधों की देखभाल में भी ये छिलके काम आते हैं, क्योंकि इन्हें मिट्टी में मिलाने से यह एक नेचुरल खाद का काम करते हैं और पौधों की ग्रोथ को बेहतर बनाते हैं.
Photo: Pixels
मौसंबी के छिलकों का इस्तेमाल बर्तन साफ करने में भी किया जा सकता है, जिससे बर्तनों की चिकनाई आसानी से हट जाती है और वे बिना ज्यादा मेहनत के चमकने लगते हैं.
Photo: Unsplash
इस तरह मौसंबी के छिलकों को फेंकने के बजाय अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये छोटे-छोटे घरेलू कामों में बड़ी मदद कर सकते हैं और आपकी लाइफ को आसान बना सकते हैं.