कूड़ा समझकर न फेंकें लौकी के बीज, स्किन लिए हैं खजाना, ऐसे करें इस्तेमाल

29 April 2026

(PHOTO:ITG)

अक्सर लोग लौकी बनाते समय उसके बीजों को बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन सच यह है कि ये छोटे-छोटे बीज पोषण और यूटिलिटी का खजाना होते हैं.

PHOTO: Adobe Stock Images

लौकी के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

PHOTO: Adobe Stock Images

इन बीजों को धोकर, सुखाकर और हल्का भूनकर आप हेल्दी स्नैक की तरह खा सकते हैं, जो बाजार के अनहेल्दी चिप्स का बेहतर ऑप्शन बन सकता है.

PHOTO: Adobe Stock Images

अगर आप चाहें तो इन बीजों को पीसकर पाउडर बना लें और इसे स्मूदी, दही, सूप या आटे में मिलाकर रोजाना डाइट में शामिल कर सकते हैं.

PHOTO: Adobe Stock Images

लौकी के बीज  स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं, क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्व स्किन ग्लो और हेयर हेल्थ को सपोर्ट करते हैं.

PHOTO: Adobe Stock Images

घर में गार्डनिंग पसंद है तो इन बीजों को सुखाकर दोबारा पौधे उगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे आपकी किचन गार्डनिंग और आसान हो जाएगी.

PHOTO: Adobe Stock Images

कुछ लोग इन बीजों से घरेलू फेस पैक भी बनाते हैं, जिसमें इन्हें पीसकर दही या गुलाबजल के साथ मिलाया जाता है. इससे स्किन  साफ और चमकदार बनती है.

PHOTO: Adobe Stock Images

सबसे जरूरी बात यह है कि हर बार सब्जी बनाते समय बीजों को बेकार समझने की आदत बदलें, क्योंकि यही चीजें कई बार सबसे ज्यादा काम की निकलती हैं.

PHOTO: Adobe Stock Images

इसलिए अगली बार लौकी काटें, तो उसके बीज फेंकने के बजाय समझदारी से इस्तेमाल करें और घर बैठे उनके फायदे उठाएं.

PHOTO: Adobe Stock Images

Read Next