28 Feb 2026
Photo: ITG
गर्मी हो या सर्दी, नींबू एक ऐसी सब्जी है, जो हर सीजन में काम आती है. कभी नींबू पानी, कभी सलाद, तो कभी दाल में खट्टापन लाने के लिए लोग रोज इसका इस्तेमाल करते हैं.
Photo: Pexels
लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि कुछ ही दिनों में नींबू सूख जाते हैं या उनपर भूरे-भूरे धब्बे दिखने लगते हैं. जरा दिन में ये खराब हो जाते हैं.
Photo: Pexels
इससे ज्यादातर लोग परेशान हैं. अगर आप भी नींबू के जल्दी खराब होने की परेशानी से परेशान हैं, तो आज हम आपको 5 आसान किचन टिप्स बताएं जिनकी मदद से आप इन्हें आसानी से लंबे समय तक स्टोर कर सकेंगे.
Photo: Pexels
चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जो आपके गर्मियों में बहुत काम आएंगे और इनकी मदद से फ्रिज में रखे नींबू जल्दी खराब भी नहीं होंगे.
Photo: Pexels
1. बिना धोए फ्रिज में रखें नींबू: नींबू को रूम टेंपरेचर पर रखने से वो जल्दी सॉफ्ट हो जाते हैं. इसलिए बेहतर होता है कि बिना धोए नींबू को फ्रिज में रखें. ऐसा करने से नींबू 2–3 हफ्ते तक ताजे रह सकते हैं.
Photo: Pexels
2. एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें: खुली हवा में रखने से नींबू सूखने लगते हैं. इन्हें एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में रखकर फ्रिज में रखें. इससे नींबू ज्यादा समय तक रसदार बने रहेंगे.
Photo: Pexels
3. पानी में डुबोकर रखें: अगर आप चाहते हैं कि नींबू और ज्यादा दिनों तक चलें, तो एक बाउल में पानी भरकर उसमें नींबू डाल दें और फ्रिज में रख दें. यs तरीका नींबू को लगभग एक महीने तक फ्रेश रखने में मदद करता है.
Photo: Pexels
4. कटे हुए नींबू को करें फ्रीज: नींबू को अगर काट लिया है तो उसके जल्दी खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं. ऐसे में कटे हुए नींबू की स्लाइस को फ्रीजर में रखें. इन्हें आप ड्रिंक्स, चाय या खाना बनाने में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo: Pexels
5. नींबू का रस निकालकर स्टोर करें: अगर नींबू ज्यादा हैं, तो उनका रस निकालकर आइस ट्रे में भर दें और फ्रीज कर लें. जब भी जरूरत हो, एक क्यूब निकालें और इस्तेमाल करें.
Photo: Pexels