Credit: Adobe
गुड़ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और इसका इस्तेमाल चीनी के एक हेल्दी विकल्प के रूप में किया जाता है.
Credit: Adobe
गुड़ केवल मिठाइयों में ही नहीं बल्कि कई सब्जियों में भी मिठास और टेस्ट को बैलेंस करने के लिए किया जाता है.
Credit: Adobe
लेकिन कई बार एयरटाइट डिब्बे में बंद रहने के बावजूद गुड़ हवा और नमी के संपर्क में आकर चिपचिपा होने लगता है, पिघल जाता है या फिर उसमें फंगस लग जाती है. इससे उसका स्वाद और गुणवत्ता दोनों खराब हो जाते हैं.
Credit: Adobe
आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार किचन हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप गुड़ को पूरे साल बिना किसी झंझट के बिल्कुल फ्रेश और सूखा रख सकते हैं.
Credit: Adobe
गुड़ को कभी भी प्लास्टिक के डिब्बे में न रखें. इसे हमेशा साफ और सूखे कांच के जार या चीनी मिट्टी के बर्तनों में स्टोर करें. इससे गुड़ में नमी नहीं पहुंचती.
Credit: Adobe
गुड़ को डिब्बे में डालने से पहले उसे एक साफ, सूखे सफेद सूती कपड़े में अच्छी तरह लपेट लें.
Credit: Adobe
सूती कपड़ा डिब्बे के अंदर बनने वाली किसी भी तरह की नमी को सोख लेता है और गुड़ को गीला होने से बचाता है.
Credit: Adobe
गुड़ के डिब्बे में 2-3 सूखे तेजपत्ता डाल दें. तेजपत्ता प्राकृतिक रूप से नमी को सोखने का काम करता है और इसकी गंध से गुड़ में चींटियां भी दूर रहती हैं.
Credit: Adobe
अगर आप गुड़ को फंगस से बचाना चाहते हैं तो डिब्बे में 1-2 सूखी हल्दी की गांठें रख दें. ये गुड़ को लंबे समय तक सुरक्षित रखेंगी.
Credit: Adobe
अगर आपको लगे कि गुड़ थोड़ा सा नरम या चिपचिपा हो रहा है तो उसे डिब्बे से निकालकर कुछ घंटों के लिए तेज धूप में रख दें.
Credit: Adobe
धूप से उसकी नमी खत्म हो जाएगी और वो फिर से सख्त हो जाएगा. इसके बाद उसे दोबारा साफ डिब्बे में बंद करके रख दें.
Credit: Adobe