हरी मटर को साल भर फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, गर्मी में मिलेगा सर्दियों वाला स्वाद

Photo: ITG

सर्दियों के मौसम में ताजी और मीठी मटर का स्वाद हर किसी को लाजवाब लगता है. सभी के घर में मटर की अलग-अलग तरह की डिशेज भी बनती हैं.

Photo: ITG

लेकिन मटर का सीजन बहुत छोटा होता है. ऐसे में अगर आप साल भर इस स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां हम आपको मटर को स्टोर करने की ट्रिक बता रहे हैं.

Photo: ITG

सही ट्रिक और तकनीक अपनाकर आप मटर को कई महीनों तक बिल्कुल ताजा और हरा बनाए रख सकते हैं.

Photo: ITG

मटर को 6-12 महीने तक सुरक्षित रखने के लिए ब्लेंचिंग (Blanching) सबसे अच्छा तरीका है. सबसे पहले ताजी, दानेदार और गहरे हरे रंग की मटर चुनें. ध्यान रहे कि मटर के दाने ज्यादा सख्त या पीले न हों.

Photo: ITG

इसके बाद मटर को छीलकर दाने अलग कर लें. खराब, छोटे या कटे-फटे दानों को हटा दें ताकि वो बाकी मटर को खराब न करें.  

Photo: ITG

अब एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें 1 चम्मच चीनी डालें (चीनी मटर का हरा रंग बरकरार रखती है). जब पानी उबलने लगे तो मटर डाल दें और केवल 2 मिनट तक पकाएं.

Photo: ITG

जैसे ही मटर पानी की सतह पर तैरने लगें, उन्हें तुरंत छानकर बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें. इससे पकने की प्रक्रिया रुक जाती है.

Photo: ITG

ठंडे पानी से निकालकर मटर को एक सूती कपड़े पर फैला दें. इन्हें अच्छी तरह सूखने दें ताकि नमी न रहे (नमी से मटर पर बर्फ जम सकती है).  

Photo: ITG

जब मटर पूरी तरह सूख जाए तो उसे जिप-लॉक बैग या एयरटाइट कंटेनर में भरें. अब इन पैकेट्स को फ्रीजर में रख दें. जरूरत पड़ने पर निकालें और इस्तेमाल करें.

Photo: ITG

इसके अलावा लंबे समय तक मटर स्टोर करने के लिए आप सरसों तेल का भी यूज कर सकते हैं. इसके लिए हरी मटर में हाथों में सरसों तेल लगाएं और जिपर बैग में रखकर फ्रिज में स्टोर कर दें. 

Photo: ITG

तेल मटर पर एक परत बना देता है जो एक बैरियर का काम करती है और नमी को उड़ने से रोकती है जिससे मटर सूखती और डिहाइड्रेट नहीं होती है.

Photo: ITG

Read Next