कटे सेब और आलू अब नहीं पड़ेंगे काले? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
28 Feb 2026
Photo:ITG
अक्सर ही महिलाएं कटे हुए सेब और आलू के काले पड़ने से परेशान रहती हैं. काटने के कुछ ही मिनटों में सेब-आलू काले पड़ने लगते हैं, जिससे उनका टेस्ट और लुक दोनों ही खराब हो जाते हैं.
Photo:freepik/Pixabay
लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह एक यह नॉर्मल प्रोसेस है जिसे ऑक्सीडेशन कहते हैं. सेब और आलू जैसी चीजों को काला होने से बचाने के लिए कुछ तरीके हैं, जिनसे आप इनको काला होने से बचा सकते हैं.
Photo:freepik
सेब और आलू को काला पड़ने से बचाना का सबसे आसान तरीका है कि कटे टुकड़ों को तुरंत ठंडे पानी में डाल दें, इससे वो हवा के संपर्क न आएं और उनका कलर लंबे समय तक साफ बना रहेगा.
Photo: Pixabay
सेब के स्लाइस पर आप थोड़ा सा नींबू का रस लगा दें, क्योंकि नींबू में मौजूद विटामिन C ऑक्सीडेशन की प्रोसेस को स्लो कर देता है और सेब लंबे समय तक फ्रेश दिखते हैं.
Photo: Pixabay
इसके अलावा आप चाहें तो एक कटोरी पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर उसमें सेब या आलू को 5 से 10 मिनट तक भिगो दें, इससे भी उनका रंग बदलने से बचता है.
Photo:freepik
सिरका और संतरे का रस भी नींबू की तरह ही काम करता है, इसलिए इनको भी लगाकर सेब-आलू को काला पड़ने से रोका जा सकता है. बस इन दोनों को हल्का सा लगाएं ताकि इससे स्वाद पर कोई असर ना पड़े.
Photo:freepik
अगर आलू फ्राई या सब्जी के लिए पहले से काट रहे हैं, तो उन्हें पानी में डुबोकर फ्रिज में रख दें, इससे वे घंटों तक सफेद ही रहेंगे. इसके अलावा उनको एयरटाइट डिब्बे में स्टोर भी कर सकते हैं.
Photo: Pixabay
काला पड़ने से रोकने के लिए एक बात का खास ध्यान रखें कि स्टील की तेज चाकू से काटें, क्योंकि कुंद चाकू से कटे फल-सब्जियां जल्दी ऑक्सीडाइज होने लगते हैं.
Photo:freepik
आप कटे सेब और आलू को लंबे समय तक फ्रेश,सफेद और खाने लायक बनाए रखने के लिए इन आसान घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं.