02 April 2026
Photo: ITG
जब भी दही जमाने की बात की आती तो आपको सबसे पहले जामन की जरूरत पड़ती है क्योंकि बिना जामन के दही जमाना तो नामुमकिन है, है ना?
Photo: Pexels
जी नहीं, बिना जामन भी आसानी से दही जमाया जा सकता है. बेशक ये आपको नामुमकिन सा लगता हो, लेकिन ये सच है.
Photo: Pexels
आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो दूध को बिना जामन के भी दही में बदल सकती हैं. चलिए जानते हैं बिना जामन हलवाई जैसा गाढ़ा दही जमाने के दो आसान तरीके.
Photo: Pexels
1. हरी मिर्च का जादुई तरीका: आप हरी मिर्च की मदद से दही जमा सकते हैं. हरी मिर्च के डंठल में लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया और एंजाइम्स होते हैं, जो दूध को फर्मेंट करने में मदद करते हैं.
Photo: Pexels
हरी मिर्च से दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल लें और उसे इतना ठंडा होने दें कि वो गुनगुना रह जाए. इसके बाद दो से तीन ताजी और डंठल वाली हरी मिर्च लें. उन्हें अच्छे से धोकर सुखा लें.
Photo: Pexels
इन मिर्चों को डंठल समेत गुनगुने दूध में डाल दें. ध्यान रखें कि मिर्च का डंठल दूध के अंदर पूरी तरह डूबा होना चाहिए. इसके बाद बर्तन को ढक दें और 10-12 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें.
Photo: Pexels
2. सूखी लाल मिर्च का नुस्खा: अगर घर में हरी मिर्च नहीं है, तो आप सूखी लाल मिर्च का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. ये भी बिल्कुल हरी मिर्च जैसा ही काम करता है.
Photo: PTI
लाल मिर्च से दही जमाने के लिए गुनगुने दूध में डंठल समेत दो सूखी लाल मिर्च डालें. ध्यान रखें कि इन्हें दूध के बीचों-बीच रख दें.
Photo: Pexels
अब इसे अच्छी तरह ढक कर रात भर के लिए छोड़ दें. सुबह तक आपको एक जमा हुआ दही मिलेगा. इस्तेमाल करने से पहले मिर्च को बाहर निकाल लें.
Photo: Pexels