ना चूल्हा और ना तंदूर... शकरकंद इस तरह पकाएंगे तो मिलेगा ठेले वाला सोंधा स्वाद
Photo: Adobe
शकरकंद सर्दियों में खूब खाई जाती है और यह सेहत के लिए सुपरफूड की तरह होती है. इसे अक्सर लोग कुकर में उबालकर खाते हैं
Photo: Adobe
लेकिन कुकर में उबालने पर इसमें वो स्वाद नहीं आता जो चूल्हे पर भुनी ठेले वाली शकरकंद में आता है.
Photo: Adobe
इसलिए यहां हम आपको शकरकंद को पकाने के कुछ कमाल के टिप्स बता रहे हैं जिसके लिए आपको चूल्हे और भट्ठी की जगह बस नमक और बेकिंग सोडा की जरूरत होगी.
Photo: Adobe
इसके लिए सबसे पहले आपको पानी में 1 चम्मच नमक और आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर शकरकंद को 10 मिनट के लिए भिगोना है.
Photo: Adobe
बेकिंग सोडा मिट्टी के कणों को ढीला कर देता है और नमक कीटाणुओं को साफ करता है. 10 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ें. शकरकंद एकदम चमक उठेगी.
Photo: Adobe
साफ की हुई शकरकंद को अच्छे से सुखा लें. बेकिंग सोडा के पानी में भीगने की वजह से इसकी बाहरी त्वचा भूनते समय बहुत बढ़िया टेक्सचर देती है.
Photo: Adobe
वहीं, नमक में भीगने की वजह से शकरकंद भूनते समय सूखती नहीं है और अंदर से सॉफ्ट रहती है.
Photo: Adobe
अब एयर फ्रायर को 200°C पर प्री-हीट करें और शकरकंद को बास्केट में डालकर 20-25मिनट तक भून लें. ये बिना पानी पकाने का बढ़िया तरीका है जिससे शकरकंद का बिल्कुल भुना हुआ स्वाद मिलता है.
Photo: Adobe
अगर एयर फ्रायर नहीं है तो आप गैस पर भी इसे भून सकते हैं. इसके लिए शकरकंद को भारी लोहे के तवे पर किसी गहरे बर्तन से ढककर धीमी आंच पर पकाएं.
Photo: Adobe
हर 4-5 मिनट में पलटते रहें जब तक कि वो पूरी तरह नरम न हो जाएं. इस तरीके से शकरकंद में पानी नहीं भरता और सोंधा स्वाद बना रहता है.