पुराने मोजों से भी हो सकते हैं घर के काम, न समझें बेकार! जानें इस्तेमाल

17 Feb 2026

Photo: ITG

सच बताइए… आपके घर में भी कहीं न कहीं कई ऐसे मोजे पड़े हैं न जिनका या तो एक पैर गायब है या फिर उनमें छेद हो गया है. है ना?

Photo: Pexels

ऐसे मोजे पहने नहीं जाते हैं और ज्यादातर लोग इन्हें कूड़ा-कबाड़ समझकर फेंक ही देते हैं. लेकिन क्या होगा अगर हम कहें कि ये मोजे कबाड़ नहीं हैं.

Photo: Pexels

जी हां. आपके पुराने मोजे असल में बड़े काम के निकल सकते हैं. आपको बस थोड़ा सा अलग सोचने की जरूरत है. 

Photo: Pexels

आइए जानते हैं, कैसे ये कूड़ा-कबाड़ समझे जाने वाले मोजे आपके रोज के कामों को आसान कर सकते हैं.

Photo: Pexels

1. सफाई के काम आएंगे पुराने मोजे: पुराने मोजे घर की सफाई के लिए बढ़िया हैं. ये मुलायम कपड़े से बने होते हैं, इसलिए इनसे धूल-मिट्टी और बाल आसानी से साफ होते हैं. 

Photo: Pexels

खास बात ये है कि मुलायम कपड़े की वजह से इनसे साफ करने पर किसी भी चीज पर खरोंच भी नहीं आती है.

Photo: Pexels

2. बच्चों के लिए मजेदार पपेट बनाएं: अगर आपके मोजे रंग-बिरंगे या पैटर्न वाले हैं, तो इन्हें फेंकें नहीं. आप इन्हें बच्चों के लिए प्यारे पपेट में बदल सकते हैं. बस कुछ आंखें, बटन और फैब्रिक स्क्रैप लेकर बच्चों को क्रिएट करने दें.

Photo: Pexels

3. जलूरी और ईयरबड्स के लिए पाउच: पुराने मोजे छोटे-छोटे आइटम्स को रखने के लिए भी काम आते हैं. ये जूलरी या ईयरबड्स स्टोर करने के लिए बढ़िया हैं, खासकर ट्रैवल के दौरान. इससे चीजें बैग में आसानी से मिल जाती हैं और खोती नहीं हैं.

Photo: Pexels

4. कमरे में ठंडी हवा रोकें: अगर कमरे में दरवाजे के नीचे से ठंडी हवा आती है, तो पुराने मोजे इसे रोक सकते हैं. मोजे में चावल भरें, बंद कर दें और दरवाजे के नीचे रख दें. ये आसान ट्रिक कमरे को गर्म रखने में मदद करती है.

Photo: Pexels

Read Next