21 Feb 2026
Photo: ITG
ज्यादातर घरों में देखने को मिलता है कि चादरें सालों साल चलती हैं, लेकिन उनके तकिए के कवर की सिलाई जल्दी उधड़ जाती है. सिलाई उधड़ने की वजह से ये खराब लगने लगते हैं.
Photo: AI Generated
सिलाई उधड़ने के अलावा तकिए के कवर का रंग कभी फीका पड़ा जाता है, कपड़ा थोड़ा घिस जाता है या पूरा सेट ही नहीं रहता. ऐसे में लोग उन्हें कबाड़ समझकर सीधा कूड़ेदान में फेंक देते हैं.
Photo: Pexels
लेकिन क्या आप जानते हैं कि तकिए के पुराने कवर कबाड़ नहीं हैं. ये कवर घर के कई छोटे-मोटे कामों को आसान बना सकते हैं.
Photo: AI Generated
थोड़ी सी समझदारी और क्रिएटिविटी से आप फटे-पुराने तकिए के कवर को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कुछ आसान और काम के तरीके.
Photo: AI Generated
1. सफाई के काम में करें इस्तेमाल: पुराने तकिए के कवर का कपड़ा मुलायम होता है, इसलिए ये सफाई के लिए बिल्कुल सही है. आप इसे काटकर डस्टिंग क्लॉथ बना सकते हैं. इसे धोकर दोबारा इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
Photo: AI Generated
2. सामान को धूल से बचाएं: अगर आप बैग, जूते या खास कपड़े स्टोर कर रहे हैं, तो उन्हें तकिए के कवर में रख दें. इससे सामान पर धूल नहीं जमेगी और वो सुरक्षित रहेगा. ये प्लास्टिक कवर से बेहतर है.
Photo: AI Generated
3. डेलिकेट कपड़ों को सेफ करने के लिए बढ़िया: लेस, सिल्क या हल्के कपड़े मशीन में खराब हो सकते हैं. ऐसे कपड़ों को धोने से पहले तकिए के कवर में डाल दें. इससे वे उलझेंगे नहीं और सुरक्षित रहेंगे.
Photo: AI Generated
4. DIY और ऑर्गनाइजिंग के लिए बढ़िया: आप तकिए के कवर से बढ़िया DIY बना सकते हैं. इनसे आप लॉन्ड्री बैग, एप्रन या नैपकिन बना सकते हैं. साथ ही, आप बेडशीट का पूरा सेट एक तकिए के कवर में रखकर अलमारी को साफ और ऑर्गेनाइज भी रख सकते हैं.
Photo: AI Generated
5. गंदे कामों के लिए बनाएं रैग: बहुत पुराने या फटे तकिए के कवर को छोटे टुकड़ों में काटकर पेंटिंग या ग्रीस साफ करने जैसे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. काम खत्म होने के बाद इन्हें आसानी से फेंका जा सकता है.
Photo: