बच्चों के पुराने कपड़े नहीं बेकार, घर के लिए हैं कीमती! जानें री-यूज के आसान तरीके

22  Feb 2026

Photo: ITG

बच्चे कब बड़े हो जाएं और उनके कपड़े कब छोटे पड़ जाएं, पता ही नहीं चलता है. ऐसे में समझ नहीं आता है कि इन कपड़ों का आखिर करें तो करे क्या. अक्सर लोग इन्हें फेंक देते हैं.

Photo: Pexels

मगर अब आपकी यह टेंशन थोड़ी कम हो सकती है, क्योंकि इन कपड़ों को फेंकने की बजाय आप घर में ही नए तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं. आइए जानते हैं कि इनका कैसे यूज करें.

Photo: Pexels

बच्चों के छोटे टी-शर्ट्स को काटकर क्यूट कुशन कवर या तकिए के कवर बना सकते हैं. इससे बच्चे की यादें भी संजोई रहेंगी और घर भी सुंदर दिखेगा.

Photo: Pexels

पुराने फ्रॉक या शर्ट जब फट जाते हैं तो आप उनका सही हिस्सा काटकर निकाल लीजिए. उनसे आप रसोई के लिए पोछा, नैपकिन जैसी चीजें बना सकते हैं.

Photo: Pexels

बच्चों की छोटी डेनिम जींस से स्टाइलिश स्टोरेज पाउच बन सकता है या फिर आप मल्टी-पॉकेट ऑर्गेनाइजर भी बनाकर बेबीज के रूम में रख सकती हैं.

Photo: Pixabay

बच्चे रूमाल, हेयरबैंड या स्लीप मास्क का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, इसलिए आप उनके ही पुराने सॉफ्ट कॉटन कपड़ों से ये सब बना सकते हैं.

Photo: Pexels

बच्चों के कपड़े पैरेंट्स के लिए खास भी होते हैं, इसलिए आप चाहे तो उनके कलरफुल कपड़ों के टुकड़ों से पैचवर्क कंबल या क्विल्ट बना सकती हैं.

Photo: Pexels

बच्चों के छोटे कपड़ों को मिलाकर मेमोरी फ्रेम, वॉल हैंगिंग जैसी चीजें भी बनाई जा सकती हैं, जिससे दीवारें सुंदर दिखेंगी और आपकी भी याद ताजा रहेगी.

Photo: Pexels

पुराने स्वेटर या वूलन कपड़ों से सर्दियों के लिए छोटे-छोटे मोजे या हाथों के ग्लव्स भी बनाए जा सकते हैं. जो बच्चों के ही काम आ जाएंगे.

Photo: Pixabay

Read Next