झुर्रियां और दाग-धब्बे होंगे छूमंतर, चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, बुढ़ापे को रखेगा कोसों दूर!
6 April 2026
PHOTO: ITG
बढ़ती उम्र का असर सीधे हमारे चेहरे पर दिखने लगता है, झुर्रियां और लटकती स्किन बुढ़ापे की निशानी होते हैं. लेकिन हर शख्स चाहता है कि वो लंबे समय तक जवां दिखें, लेकिन इसके लिए समय से अपनी स्किन की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है.
Photo: Adobe Stock
अगर आप भी बुढ़ापे को खुद से दूर रखना चाहते हैं और अपनी स्किन को सॉफ्ट और रिंकल फ्री बनाना चाहते हैं तो एक देसी नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है. रसोई में मौजूद हल्दी ही नहीं बल्कि कई चीजें हमारी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
Photo: Adobe Stock
अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां हैं और आप उनको हटाने के लिए महंगी-मंहगी क्रीम लगा रहे हैं, लेकिन असर नजर नहीं आ रहा है. तो आप इस देसी नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं, जिसके लिए आपको कोई पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा.
Photo: Adobe Stock
आपको इस देसी नुस्खे को करने के लिए सिर्फ अपनी रसोई से मेथी के दाने लेने हैं और उनको दूध में करीबन 3 घंटे के लिए भिगोकर रखना है.
Photo: Adobe Stock
तीन घंटे तक भिगोने के बाद आप मेथी दानों और दूध दोनों का मिस्की में बारीक पेस्ट तैयार कर लेना है. उसके बाद आप उस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें.
Photo: Adobe Stock
इसको करीबन आधे घंटे तक अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाकर रखना है और फिर साफ पानी से आप अपने फेस को धो लें.
Photo: Adobe Stock
इस फेस पैक को लगाने से सिर्फ झुर्रियां की कम नहीं होती है, बल्कि यह तो पिंपल्स, दाग-धब्बों और ब्लैकहेड्स को भी कम करने में फायदेमंद होता है.
Photo: Adobe Stock
मेथी दानों में भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से ये पिंपल्स और ब्लैकहेड्स को दूर करने में मदद करता है.
Photo: Adobe Stock
उसी तरह कच्चा दूध स्किन के लिए एक नेचुरल क्लींजर, मॉइस्चराइजर और टोनर का काम करता है, इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और विटामिन डेड स्किन हटाकर, गहराई से सफाई करते हैं.
Photo: Adobe Stock
हालांकि किसी भी नई चीज को अपने चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट करके जरूर देख लें. इसके अलावा अगर आपकी स्किन सेंसिटिव हैं तो पहले अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें.