सालों पुरानी जिद्दी जंग होगी साफ, साबुन में मिलाकर इस एक चीज से करें सफाई
Photo: Freepik
किचन में लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन नमी के कारण इनमें अक्सर जंग लग जाता है.
Photo: Freepik
अगर आपके किचन का तवा या कड़ाही भी जंग की वजह से काली और खराब दिखने लगी है तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है.
Photo: Freepik
बस कुछ घरेलू चीजों से आप सालों पुरानी गंदगी और जिद्दी जंग को मिनटों में साफ कर सकते हैं.
Photo: Freepik
आइए जानते हैं कुछ ट्रिक्स जिससे आपके बर्तन बिल्कुल नए जैसे चमकने लगेंगे.
Photo: Freepik
सबसे पहले जंग वाली जगह पर सिरका डालें और ऊपर से बेकिंग सोडा छिड़कें. इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. यह रिएक्शन जंग को ढीला कर देता है.
Photo: Freepik
अगर जंग बहुत जिद्दी और मोटी है तो बारीक सैंडपेपर या मिट्टी के दीये/ईंट के टुकड़े से हल्के हाथों से रगड़ें. इससे ऊपरी परत आसानी से निकल जाएगी
Photo: Freepik
आधे कटे नींबू पर नमक लगाकर बर्तन पर रगड़ने से कालापन दूर होता है और लोहे में चमक आती है.
Photo: Freepik
रगड़ने के बाद बर्तन को गर्म पानी और डिश सोप से अच्छी तरह धो लें ताकि सारी गंदगी बह जाए.
Photo: Freepik
धोने के बाद बर्तन को सुखाकर उस पर सरसों का तेल लगाएं और गैस पर 2-3 मिनट गर्म करें. इससे भविष्य में उन पर जंग नहीं लगेगी.
Photo: Freepik
Read Next
ये भी देखें
अनंत अंबानी ने मनाया स्टाफ मेंबर का बर्थडे, खिलाया केक, दिल जीत लेगा वीडियो
तैयार होते हुए नीता अंबानी का वीडियो वायरल, स्टाइलिस्ट को दिए टिप्स, लगीं सुंदर
बचे चावल नहीं होंगे बर्बाद! बनाएं टेस्टी-चीज़ी पिज्जा, बच्चे भूल जाएंगे बाजार वाला स्वाद
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया के प्री-वेडिंग से नीता अंबानी की फोटो वायरल, सचिन-अंजलि दिखे साथ