Pimples से पाना है छुटकारा? डॉक्टर ने बताएं देसी नुस्खे, तुरंत दिखने लगेगा असर!

22 Feb 2026

Photo: ITG

बढ़ती उम्र के साथ ही लड़के हो या लड़कियां सभी पिंपल्स से परेशान हो जाते हैं. पिंपल्स की वजह से कई बार तो टीनएजर्स घर से निकलना ही बंद कर देते हैं. मगर अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि सिर्फ 4 काम करने से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं.

Photo: Pexels

नई दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी डॉ. दीपाली भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में पिंपल्स से घर पर बैठे ही कैसे छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या नुस्खे बताए हैं.

Photo: Pexels

डॉ. दीपाली ने बताया कि दानों के लिए उनका फेवरेट नुस्खा है कि चेहरा धोना है, एक टाइम एक्ने वाला फेसव़ॉश और दूसरे टाइम नॉर्मल फेशवॉश से धोएं. ज्यादा एक्ने वाला फेसवॉश इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई हो जाती है.

Photo: Pexels

दूसरा आता है घरेलू नुस्खे, इसमें यह समझना जरूरी है कि क्या आप खा रहे हैं और क्या आप अपने चेहरे पर लगा रहे हैं. पिंपल्स के समय में मीठा खाना बिल्कुल बंद करें, यहां तक कि आप नेचुरल मीठा भी इस समय ना खाएं.

Photo: Pexels

इसके अलावा जब आपके चेहरे पर पिंपल्स हो तो आप दूध सीधे न पिएं, हालांकि आप दही और बाकी डेयरी प्रोडक्ट ले सकते हैं. दूध पीने से एक्ने की समस्या बढ़ सकती है.

Photo: Pexels

तीसरा नुस्खा जो पिंपल्स के लिए फायदेमंद होता है, वो मुल्तानी मिट्टी है. इसके लिए आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच सफेद और लाल चंदन लीजिए. इसमें नींबू का रस मिलाकर अपने फेस दानों पर लगा लीजिए. आप चाहे तो इसे रातभर लगाकर भी सो सकते हैं.

Photo: Pexels

डॉ. भारद्वाज ने सलाह देते हुए कहा कि इंस्टाग्राम पर देखकर कोई भी नुस्खा अपने चेहरे पर अप्लाई ना करें. इससे आपके चेहरे को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है. 

Photo: Pexels

बिना डॉक्टर की सलाह से चेहरे पर कुछ भी लगाने की वजह से ही स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ रहा है. पिंपल्स पर टूथपेस्ट भी नहीं लगाना चाहिए.

Photo: Pexels

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर की इन 4 बातों का ध्यान रखना जरूरी है. हालांकि चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करके देख लेना चाहिए.

Photo: Pexels

Read Next