08 Feb 2026
Photo: ITG
नई चप्पलें या सैंडल पहनने का मजा ही कुछ और होता है. लेकिन कुछ ही दिनों में जब उन पर पैरों के काले निशान दिखने लगते हैं, तो मन खराब हो जाता है.
Photo: Pexels
हील और पंजों की जगह पर बने ये दाग ऐसे लगते हैं जैसे चप्पल बहुत पुरानी हो गई हो. कई लोग तो इसी वजह से नई चप्पल लेने का मन बना लेते हैं. लेकिन रुकिए और सोचिए कि आप कब तक ऐसे ही चप्पलें बदलते रहेंगे?
Photo: Pexels
पैरों की पूरी शेप चप्पल पर छपने की वजह पसीना, धूल, मिट्टी, सनस्क्रीन और स्किन ऑयल होता है. गीले कपड़े से पोंछने या साबुन से धोने पर भी कई बार ये साफ नहीं होते हैं.
Photo: Pexels
ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर किस तरह से चप्पलों पर छपा ये पैर का निशान आसानी से हटाया जा सकता है? चलिए जानते हैं.
Photo: Pixabay
चप्पलों के निशान साफ करने का आसान तरीका 1. पहले सूखी ब्रशिंग करें: सबसे पहले चप्पल को सूखा रखें. किसी पुराने टूथब्रश या सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथ से चप्पल की पूरे सरफेस को साफ करें. इससे जमी हुई धूल निकल जाती है.
Photo: Pexels
2. हल्का सा क्लीनिंग पेस्ट बनाएं: एक कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा, थोड़ा सा लिक्विड साबुन और थोड़ा गर्म पानी डालें. ये गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा. 3. धीरे-धीरे रगड़ें: अब ब्रश से पेस्ट को दाग वाली जगह पर गोल-गोल घुमाते हुए लगाएं. ध्यान रखें कि जोर से न रगड़ें, बस हल्के हाथ से मसाज करें.
Photo: Pexels
4. गीले कपड़े से पोंछ लें: 5–10 मिनट बाद गीले कपड़े से पेस्ट साफ कर लें. अगर इसके बाद भी चप्पल पर निशान छपा हुआ लगे तो एक बार और दोहरा सकते हैं.
Photo: Pexels
5. छांव में सुखाएं: अब चप्पल को छांव में नेचुरल तरीके से सूखने दें. ध्यान रखें कि धूप या हीटर के पास न रखें.
Photo: Pexels
सूखने के बाद चप्पल पर बने पैर के निशान काफी हल्के हो जाते हैं, कई बार तो लगभग गायब ही हो जाते हैं. चप्पल फिर से साफ-सुथरी और फ्रेश दिखने लगती है.
Photo: Pexels