गंदा-बदबूदार मिक्सर जार मिनटों में होगा चकाचक! बस आजमाएं ये आसान तरीके

27 Feb 2026

Photo:ITG

रसोई में मिक्सर जार का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है, लेकिन कई बार मिक्सर जार में लहसुन, प्याज या मसाले पीसने के बाद तेज बदबू रह जाती है.  तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ आसान नेचुरल तरीकों से आप इसे मिनटों में दूर कर सकते हैं.

Photo: Pexels

जार को साफ करते समय सबसे पहले जार में आधा नींबू निचोड़ें, एक चम्मच नमक और थोड़ा गुनगुना पानी डालकर 1 मिनट चला दें, इससे जार की स्मेल तुरंत खत्म होने लगेगी.

Photo: Pixabay

 अगर बदबू ज्यादा जिद्दी है तो एक चम्मच बेकिंग सोडा और गर्म पानी डालकर 10 से 15 मिनट छोड़ दें, फिर ब्रश से रगड़कर साफ करें और फर्क खुद देखें.

Photo:freepik

पानी और सफेद सिरका मिलाकर जार में घुमाने से अंदर की बदबू और बैक्टीरिया दोनों खत्म हो जाते हैं. धोने के बाद इसे धूप में सुखाना जरूरी है, क्योंकि इससे बदबू दोबारा नहीं आती.

Photo: Pixabay

अक्सर बदबू जार के ढक्कन और रबर रिंग में फंस जाती है, इसलिए इन्हें अलग निकालकर अच्छी तरह साबुन या नींबू से साफ करना चाहिए. मिक्सर का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद जार को धोना चाहिए.

Photo: Pixabay

गरम मसाला, अदरक-लहसुन या मछली जैसी चीजें पीसने के बाद खासतौर पर नींबू या सिरके से मिक्सर जार को एक बार जरूर अच्छी तरह से साफ करना चाहिए.

Photo: Pexels

मिक्सर जार को अगर आप धोने के बाद सीधे रख देते हैं तो उसमें बदबू दोबारा आने लगती है. इसलिए हमेशा जार को धूप में सुखाना जरूरी होता है.

Photo: Pexels

मिक्सर जार को कभी-कभी इस्तेमाल करने के बाद लंबे समय तक गंदा नहीं छोड़ना चाहिए. क्योंकि इससे उसमें बदबू आ जाती है.

Photo:freepik

 इन आसान और घरेलू उपायों  को अपनाकर आप अपने मिक्सर जार को हमेशा फ्रेश, साफ और बिना बदबू वाला बनाए रख सकते हैं.

Photo: Adobe Stock

Read Next