25 Feb 2026
Photo: ITG
चटपटा, मसालेदार अचार खाना सबको बहुत पसंद होता है और ये घर का हो तो मजा दोगुना हो जाता है. लेकिन घर पर अचार डालने पर कई बार जल्दी ही खराब हो जाता है.
Photo: AI Generated
ऐसे में लोग घर पर अचार डालने से डरते हैं. उनको लगता है कि अगर अचार खराब होगा तो उनकी मेहनत और पैसा बर्बाद हो जाएगा. लेकिन आप अचार को खराब होने से बचा सकते हैं.
Photo: AI Generated
अगर आप चाहते हैं कि आपका घर का बना अचार सालों-साल चले और उसमें कभी फंगस न लगे, तो अब टेंशन छोड़ दीजिए.
Photo: AI Generated
मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने 2 आसान लेकिन बेहद असरदार ट्रिक्स बताई हैं, जिन्हें अपनाकर आपका अचार सालों-साल खराब नहीं होगा.
Photo: Instagram/@masterchefpankajbhadouria
क्यों खराब होता है अचार? अचार खराब होने की सबसे बड़ी वजह उसका नमी और हवा के संपर्क में आना होता है. जैसे ही अचार में मॉइश्चर या हवा लगती है, उसमें फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है.
Photo: AI Generated
ट्रिक 1: अचार को हमेशा तेल से पूरी तरह कवर रखें मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के मुताबिक, अचार को जार में भरने के बाद ऊपर से इतना तेल डालें कि पूरा अचार अच्छी तरह से ढक जाए.
Photo: AI Generated
तेल एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है और अचार को हवा के कॉनटैक्ट में नहीं आने देता है. जब हवा अंदर नहीं पहुंचेगी, तो फंगस और बैक्टीरिया पनपने का मौका भी नहीं मिलेगा. इसलिए समय-समय पर चेक करें कि अचार तेल से कवर है या नहीं.
Photo: AI Generated
ट्रिक 2: मेथी और सरसों का पाउडर जरूर डालें शेफ भदौरिया कहती हैं अचार में मेथी और सरसों का पाउडर डालना सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत और सुरक्षा के लिए भी जरूरी है.
Photo: AI Generated
इन दोनों मसालों में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं. यही वजह है कि ये अचार को लंबे समय तक खराब होने से बचाने में मदद करते हैं.
Photo: AI Generated
पंकज भदौरिया बताती हैं कि पारंपरिक रेसिपी में मेथी और सरसों का इस्तेमाल इसी वजह से किया जाता है, ताकि अचार लंबे समय तक खराब होने से बचा रहे.
Photo: AI Generated
इन बातों का भी रखें ध्यान: 1.जिस जार में अचार स्टोर कर रहे हों वो हमेशा साफ और पूरी तरह सूखा हो 2. अचार निकालते समय सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें 3. अचार को ठंडी और सूखी जगह पर रखें
Photo: AI Generated