घर पर बनाएं बाजार जैसा 'फूलगोभी का अचार', एक बार बनाएं साल भर खाएं!
7 Feb 2026
Photo: ITG
सर्दियों के मौसम में सब्जियां खूब मिलती हैं, गोभी, गाजर, मटर भी कुछ महीने फ्रेश बाजारों में मिलती हैं. ऐसे में आपने गाजर-मूली का अचार तो खूब खाया है, लेकिन गोभी का अचार भी काफी स्वादिष्ट होता है.
Photo: Pixabay
सर्दियों में फूलगोभी सस्ती मिलती है, इसलिए इस सीजन में गोभी का अचार डालना सबसे सही फैसला होता है. इस मौसम में भरकर गोभी का अचार डालें और पूरे साल लुफ्त उठाएं.
Photo: Pixabay
फूलगोभी का आचार बनाने के लिए एक मध्यम आकार की छोटे टुकड़ों में कटी हुई फूलगोभी लीजिए.2 बड़े चम्मच पीले सरसों के दाने (राई), दरदरे पिसे हुए 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
Photo: Pexels
इसके अलावा 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,½ कप सरसों का तेल,1½ बड़े चम्मच नमक,हींग और नींबू का रस से लीजिए. सबसे पहले गोभी को अच्छी तरह से धो ले, ताकि उसकी सारी गंदगी साफ हो जाए.
Photo: Pexels
अब एक बड़े बर्तन में पानी उबालें, उसमें एक चम्मच नमक डालें और गोभी को केवल दो मिनट के लिए उबालें.उसके बाद तुरंत पानी निकाल दें और गोभी को एक साफ कपड़े पर सूखने के लिए फैला दें.
Photo: Pexels
कुछ घंटों या फिर पूरी रात हवा में गोभी को सूखने दें. जब तक आप मसाला तैयार कर लीजिए, सरसों के दानों को हल्का भून लें. फिर ठंडा करके उन्हें दरदरा पीस लें.
Photo: Pixabay
अब एक बड़े कटोरे में फूलगोभी को हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक, हींग और पिसी हुई सरसों के साथ मिला लें. धीरे-धीरे मसालों को गोभी से अच्छी तरह से मिलाएं ताकि हर टुकड़े पर कोटिंग हो जाए.
Photo: Pixabay
अब सरसों के तेल को तेज गरम करें, फिर गैंस बंद कर दें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें.जब तेल हल्का गर्म हो जाए, तो उसे गोभी पर डाल दें. इसके बाद एक सूखे और साफ कांच के जार में गोभी को डालें.
Photo: Pexels
जार में नींबू का रस मिलाएं और एक बार अच्छी तरह से चला लें. जार को अच्छी तरह बंद करने के बाद आप गोभी के अचार को पूरे 3 से 5 दिनों के लिए सीधे धूप में रख दें. फिर पांचवें दिन आप उसे खा सकते हैं.