सांचे की जरूरत नहीं, कटोरी में बनाएं रूई जैसी सॉफ्ट इडली... फूलेगी गुब्बारे जैसी

Photo: ITG

इडली साउथ इंडिया का पॉपुलर फूड है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है. लेकिन अक्सर लोग इडली मेकर न होने के कारण घर पर इसे बनाने से कतराते हैं. 

Photo: ITG

अक्सर लोग इडली मेकर न होने के कारण घर पर इसे बनाने से कतराते हैं लेकिन वास्तव में आप कटोरियों और गिलास से भी उतनी ही सॉफ्ट और स्पंजी इडली तैयार कर सकते हैं. 

Photo: ITG

यह तरीका न केवल आसान है बल्कि उन लोगों के लिए वरदान है जो मेकर ना होने की वजह से अपना मन मारते हैं.

Photo: ITG

यह तरीका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इससे इडली का आकार बिल्कुल सांचे जैसा आता है. 

Photo: ITG

कटोरी वाला तरीका

इसके लिए छोटी और फ्लैट तली वाली स्टील की कटोरियां लें. उन पर तेल लगाएं. 

Photo: ITG

अब एक बड़ी कड़ाही या पतीले में 1-2 गिलास पानी गरम करें. उसमें एक स्टैंड या जाली वाली प्लेट (दूध ढकने वाली छलनी) रखें.

Photo: ITG

कटोरियों में इडली का घोल भरें और उन्हें स्टैंड के ऊपर रख दें. ढक्कन लगाकर 10-12 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.

Photo: ITG

इसके लिए सबसे पहले छोटे स्टील के गिलासों को अंदर से ग्रीस करें. उनमें आधा गिलास तक इडली का घोल भरें. 

Photo: ITG

गिलास वाली इडली

कुकर या पतीले में पानी डालें और गिलासों को सीधा खड़ा कर दें. पकने के बाद इडली को बाहर निकालें और गोल-गोल स्लाइस में काट लें.

Photo: ITG

Read Next