ना पिचकेगी और ना होगी टाइट... ऐसे बनाएं मटर की मुलायम इडली, गुब्बारे जैसा फूलेगी
Photo: Adobe
इडली खाने में जितनी टेस्टी लगती है, उतनी ही हेल्दी भी होती है. फर्मेंट होने की वजह से ये आपके पेट के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है.
Photo: Adobe
लेकिन आमतौर पर लोग सूजी, चावल और दालों से बनने वाली सफेद इडली ही खाते हैं.
Photo: Adobe
ऐसे में यहां हम आपको एक नई तरह की इडली बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.
Photo: Adobe
ये रेसिपी है हरी मटर की इडली की. मटर की इडली फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है और इसे बनाना बेहद आसान है.
Photo: Adobe
सबसे पहले मटर के दानों को थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर में दरदरा या महीन पीस लें. इसमें अदरक और हरी मिर्च भी साथ में पीस सकते हैं.
Photo: Adobe
एक बड़े बर्तन में सूजी, दही और मटर का पेस्ट डालें. इसमें बारीक कटा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
Photo: Adobe
अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर इडली जैसा गाढ़ा घोल तैयार करें. इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें ताकि सूजी फूल जाए.
Photo: Adobe
इडली स्टैंड को तेल लगाकर चिकना कर लें. अब घोल में ईनो डालें और उसके ऊपर एक चम्मच पानी डालकर धीरे से मिलाएं.
Photo: Adobe
जैसे ही झाग आने लगे, तुरंत घोल को सांचों में भरें और स्टीमर में 12-15 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. आपकी इडली तैयार है.
Photo: Adobe
Read Next
ये भी देखें
साड़ी छोड़ मॉडर्न लुक में दिखीं नीता अंबानी, जैकेट पहन ढाया कहर, कीमत कर देगी दंग!
लाखों की साड़ी पहन करिश्मा कपूर ने ईशा अंबानी संग दिए पोज, बगल में खड़ी दिखीं क्वीन
झटपट बनाएं मटर का चटपटा अचार, 12 महीने नहीं होगा खराब!
सूट से महंगा चश्मा पहन विराट संग दिखीं अनुष्का, कपल का स्टाइल देख कहेंगे 'वाह'