5 मिनट में बनाएं बिना अंडे वाली क्रीमी मेयोनीज! शेफ कुणाल ने बताई सुपर फास्ट रेसिपी
23 Feb 2026
Photo:ITG
मोमोज के साथ मेयोनीज लोग खाना बहुत पसंद करते हैं, लेकिन बाजारों में मिलने वाली हेल्दी नहीं मानी जाती है. जो लोग अंडे नहीं खाते हैं, वो भी इससे दूर रहते हैं. मगर अब आप इसे आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं.
Photo: Pexels
अगर मेयोनीज के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं, सिर्फ 2 मिनट में क्रीमी और टेस्टी एगलेस मेयोनीज पर घर पर बनाएं. शेफ कुणाल कपूर ने सुपर फास्ट रेसिपी शेयर की है.
Photo: Pexels
इंग्रेडिएंट्स1 कप तेलठंडा दूधसरसों का पाउडरसिरका या नींबूनमकपीसी चीनी
Photo: Pexels
सबसे पहले एक गहरे और लंबे बर्तन में 1 कप तेल और ठंडा दूध डालें, ध्यान रखें दूध बिल्कुल ठंडा होना चाहिए. अब इसमें सरसों का पाउडर, नमक और पीसी चीनी मिलाएं.
Photo: Pexels
इन सबके बाद 1 से 2 चम्मच सिरका या नींबू का रस डालने के बाद अब हैंड ब्लेंडर को बर्तन के बिल्कुल तले तक रखें और बिना हिलाए ब्लेंड करना शुरू करें.
Photo: Pexels
करीब 10–15 सेकंड बाद जब नीचे से मेयोनीज गाढ़ी होने लगे तो धीरे-धीरे ब्लेंडर को ऊपर की ओर उठाएं. धीरे-धीरे क्रीमी मेयोनीज बन जाएगी.
Photo: Pexels
अब इस होममेड मेयोनीज को एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दीजिए और इसका आप आराम से 4 से 5 दिनों तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo: Pexels
सैंडविच, बर्गर, रैप्स या डिप के रूप की तरह आप इस होममेड मेयोनीज का इस्तेमाल कर सकते हैं. बच्चों से लेकर बड़े इसे बड़े मजे से खाएंगे.
Photo: Pexels
होममेड मेयोनीज की सबसे अच्छी बात यही है कि इसे शाकाहारी लोग भी बिना किसी झिझक के आराम से अपने मनपसंद स्नैक्स के साथ खा पाएंगे.