घर पर बनाएं खास रायता मसाला, एक चम्मच में ही बनेगा शादियों जैसा लाजवाब

21 Feb 2026

Photo: ITG

भारतीय खाने में रायता होना लाजमी है, लेकिन घर पर बच्चे रायते को देखकर मुंह बनाते हैं. जबकि शादी-पार्टी में रायता बड़े चटकारे लेकर खाते हैं. घर पर हलवाई जैसा रायता बनाने के लिए उनका स्पेशल मसाला बनाने की देरी है.

Photo: Pixabay

 रायता मसाला किसी भी सिंपल दही को मिनटों में शादी जैसा लाजवाब स्वाद दे सकता है. बाजार के मसालों की बजाय अगर आप इसे घर पर तैयार कर सकती हैं.

Photo: Pexels

 रायता मसाला बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स 2 चम्मच जीरा 1 चम्मच धनिया के बीज 4-5 काली मिर्च 2 सूखी लाल मिर्च

Photo: Pexels

रायता मसाला घर पर बनाने के लिए समाग्री में जोड़े ये चीजें 1 चम्मच काला नमक ½ चम्मच सौंफ ½ चम्मच अजवाइन चुटकी भर हींग

Photo: Pexels

सबसे पहले जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन, काली मिर्च और सूखी लाल मिर्च को धीमी आंच पर बिना तेल के हल्का भून लें.  फिर गैस बंद करके सबको ठंडा होने दें.

Photo: Pexels

 ठंडा होने के बाद इन सभी चीजों को मिक्सर में पीस लें, उसके बाद इसमें काला नमक और हींग मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. आपका स्पेशल रायता मसाला बस 10 में तैयार हो जाएगा.

Photo: Pixabay

इस मसाले को आप एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख सकते हैं, जिससे यह 2 से 3 महीने आराम से चल जाए. जब रायता बनाए तो बस एक चम्मच इसे दही में मिला दीजिए.

Photo: Pexels

आप चाहे तो इस मसाले को खाली दही में भी डालकर खा सकते हैं, उससे दही का टेस्ट बदल जाएगा. वरना खीरा, बूंदी या पुदीना सभी के रायते के साथ यह मसाला काम आता है.

Photo: Pexels

 बस एक चम्मच मसाले से ही रायते का स्वाद बिल्कुल शादी जैसा हो जाएगा. बिरयानी के साथ तो खासतौर पर इस मसाले से बना रायता बहुत टेस्टी लगता है.

Photo: Pexels

Read Next