घर पर बनाएं 'गरम मसाला', हर सब्जी में आएगा हलवाई जैसा स्वाद, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी!

13 Feb 2026

Photo: ITG

रसोई में वैसे तो काफी सारे इंग्रेडिएंट्स मौजूद होते हैं, लेकिन कोई भी सब्जी-दाल एक खास मसाले के बिना अधूरी मानी जाती है, उसका फ्लेवर खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है.

Photo: Pexels

सब्जी का टेस्ट बढ़ाने के लिए लोग बाजारों से खरीदकर गरम मसाला लाते हैं, लेकिन उसमें कई बार मिलावट भी देखने को मिलती है. इसलिए घर पर बना गरम मसाला ही हमारी सेहत के लिए सही होता है.

Photo: Pexels

सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे बिना ज्यादा मेहनत के अपने घर पर ही सिर्फ 10 मिनट में ही तैयार कर सकते हैं. 

Photo: Pexels

इसे डालने के बाद आपकी सब्जी का स्वाद इतना शानदार होगा कि हर कोई आपसे उस सीक्रेट इंग्रेडिएंट के बारे में पूछेगा.

Photo: Pexels

गरम मसाला बनाने के लिए आपको कुछ इंग्रेडिएंट्स की जरूरत होगी. 2 चम्मच धनिया 1 चम्मच जीरा 1 चम्मच काली मिर्च

Photo: Pexels

इनके अलावा कुछ और चीजें लगती हैं.  4-5 लौंग 2-3 हरी इलायची 1दालचीनी का छोटा टुकड़ा 1 तेजपत्ता जायफल या बड़ी इलायची

Photo: Pixabay

सभी साबुत मसालों को एक पैन में धीमी आंच पर कुछ देर भून लीजिए. जब उनमें से खुशबू आने लगे तो उनको अलग रखर ठंडा करने छोड़ दीजिए.

Photo: Pexels

जब ये पूरी से ठंडे हो जाएं तो मिक्सर या ग्राइंडर में डालकर बारीक पाउडर बना लें, अब एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लीजिए.

Photo: Pexels

गरम मसाले को आप लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं और जब आपको जरूरत है, तो खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इसे डाल लीजिए. हालांकि यह पेट में गर्मी करता है, इसलिए लिमिट में ही इस्तेमाल करना सही होता है.

Photo: Pexels

Read Next