घर पर बनाएं 'बिरयानी मसाला', हर बाइट में आएगा होटल वाला टेस्ट; खाते ही कहेंगे लाजवाब

10 April 2026

 PHOTO: ITG

भारतीय खाने में काफी सारी चीजें शामिल हैं,लेकिन बिरयानी का कोई मुकाबला ही नहीं है. बिरयानी का नाम सबसे ज्यादा खाई जाने वाली डिश में आता है और इंडिया में इसे बनाने का तरीका भी अलग-अलग है.

Photo: Pexels

घर में भी लोग बड़े शौक से बिरयानी बनाते हैं, लेकिन उसका टेस्ट होटल जैसा नहीं होता है. बिरयानी का सारा स्वाद उसके मसाले से होता है, जिसे अब घर बनाकर स्टोर कर सकते हैं.

Photo: Pexels

शेफ रणवीर बरार ने बिरयानी मसाला की आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे आप ट्राई कर सकते है. बिरयानी मसाले के डालने के बाद घर की बिरयानी भी आपको बिल्कुल बाजार जैसा स्वाद देगी और मेहमान भी खुश हो जाएंगे.

Photo: Pexels

बिरयानी मसाला बनाने के लिए आप 10 ग्राम साबुत धनिया, 5 ग्राम जीरा, 15 ग्राम काली मिर्च, 2 ग्राम जावित्री, 2 ग्राम हरी इलायची, 2 नग बड़ी इलायची, 1 ग्राम लौंग, 1 ग्राम दालचीनी, 4-6 तेजपत्ते, नमक जैसे इंग्रेडिएंट्स  ले लीजिए.

Photo: Pexels

सबसे पहले एक पैन में साबुत धनिया में अच्छी तरह भूनें, उसके बाद पैन में ही जीरा, काली मिर्च. जावित्री और छोटी-बड़ी इलायची को भी भूनें.

Photo: Pexels

इनके बाद बचे हुए मसालों को भी 20 सेकंड के लिए ड्राई रोस्ट कर लें और फिर सबको थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए साइड में रख दीजिए.

Photo: Pexels

बिरयानी मसाले को शाही स्वाद देने के लिए आप इसे में गुलाब की पंखुड़ियों  को ड्राई रोस्ट करके भूने हुए साबुत मसालों में मिला सकते हैं.

Photo: Pexels

ठंडा होने के आप इन सभी को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीसकर उसका पाउडर बना लीजिए और आपका बिरयानी मसाला तैयार है.

Photo: Pexels

बिरयानी मसाले को आप किसी भी एयर टाइट कंटेनर में लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं और जब भी बिरयानी बनाने का मन हो तो इसका एक चम्मच मिला दीजिए.

Photo: Pexels

Read Next