ना पिचकेगी, ना घुलेगी... इस ट्रिक से घर में बनाएं बाजार जैसी रसमलाई, पैसों की होगी बचत

Photo: Adobe

रसमलाई का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. ठंडी-ठंडी मुंह में घुलने वाली रसमलाई खाने में बेहद स्वादिष्ट होती हैं.  

Photo: Adobe

Fill in some text

लेकिन ज्यादातर लोगों को लगता है कि इन्हें बनाना कठिन है तो हम आपको बता दें कि इन्हें बनाना बेहद आसान है, बस आपको सही ट्रिक पता होनी चाहिए.

Photo: Adobe

जाने-माने सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने अपने यूट्यूब वीडियो में इसकी आसान रेसिपी शेयर की है. वो बताते हैं कि इसके एक लीटर गाय का दूध लें. इसे आपको उबालना है और फिर फाड़ना है. 

Photo: Adobe

वो बताते हैं कि गाय के दूध में फैट की मात्रा थोड़ी कम होती है. इसलिए रसमलाई के लिए हमेशा गाय का दूध और गुलाब जामुन के लिए भैंस के दूध का इस्तेमाल होता है.

Photo: Pixabay

जब तक दूध उबल रहा हो तब तक चीनी और पानी को मिलाकर चाशनी तैयार करें. इसमें कोई तार नहीं होना चाहिए और ये पतली होनी चाहिए.

Photo: Adobe

दूध जब उबल जाए तो आपको एक छोटी कटोरी में विनेगर लेकर उसमें जरा सा पानी मिलाना है और उसे दूध में डाल देना है. इससे छेना अलग हो जाता है.

Photo: Adobe

छेना को कपड़े की पोटली में निकालकर ठंडे पानी में डाल दें. फिर ठंडा होने के बाद हथेली से छेना को मसलना है ताकि इसमें मौजूद दाने निकल जाएं.

Photo: AI generated

छेना के पेड़े बनाकर उबलती हुई चाशनी में डाल दें. अब आपको सूखे रीठा को पानी में भिगोना है और उसके झाग को उबलते हुए सिरप में डालना है. 

Photo: AI generated

आप चाहें तो मैदा का भी यूज कर सकते हैं. दो चम्मच मैदा को पानी में घोल लें और फिर चाशनी में डाल दें. झाग इसलिए बनाया जाता है ताकि रसमलाई हर तरफ से अच्छी तरह फूल जाए.

Photo: Adobe

अब केसर वाला दूध बनाएं. इसके लिए फुलफैट दूध लें जिसमें इलायची पाउडर, गुलाब जल और केसर डालें. इसमें चीनी या चाशनी डाल सकते हैं. इसे तब तक पकाएं जब तक ये आधा ना हो जाए.

Photo: Adobe

इसे अब पूरी तरह ठंडा होने दें. अब एक-एक कर रसलाई को निकालें और ठंडे दूध में डाल दें. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल दें. फ्रिज में चिल्ड करें 1 से 2 घंटे तक ताकि रसमलाई दूध सोख ले.

Photo: Adobe

Read Next