चावल आपस में चिपक जाते हैं? आजमाएं कुणाल कपूर की ट्रिक, हर दाना रहेगा अलग
Photo: Adobe
भारतीय थाली में चावल का एक अलग ही महत्व है, फिर चाहे वह दाल-चावल हो या बिरयानी.
Photo: Adobe
खिला-खिला चावल कैसे बनाएं
अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनके चावल या तो कच्चे रह जाते हैं या फिर बहुत ज्यादा गलकर चिपक जाते हैं.
Photo: Adobe
खिले-खिले चावल बनाने का राज केवल पानी के अनुपात में ही नहीं, बल्कि चावल को धोने, भिगोने और उसे पकाने के तापमान में भी छिपा होता है.
Photo: Adobe
सही तकनीक से बनाया गया चावल न केवल देखने में सुंदर लगता है, बल्कि खाने में भी उसका स्वाद दोगुना हो जाता है.
Photo: Adobe
यहां हम आपको शेफ कुणाल कपूर के कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप खिला खिला चावल बना सकते हैं.
Photo: Adobe
अगर आप कुकर में बना रहे हैं तो 1 कप चावल के लिए 1 कप ही पानी लें. अगर पतीले में बना रहे हैं तो 1 कप चावल के लिए 2 कप पानी लें.
Photo: Adobe
पानी की मात्रा का रखें ध्यान
इसके अलावा चावल बनाने से कम से कम 20-30 मिनट पहले उन्हें साफ पानी में भिगोकर रखें. अब एक अलग बर्तन में पानी को उबालें और उसमें नमक और थोड़ा सा तेल मिलाएं. फिर चावल को उसमें डालकर पकाएं.
Photo: Adobe
इसके अलावा एक और तरीका है कि आप एक पैन में पानी को उबालें. फिर उसमें नमक और तेल मिलाएं. फिर चावल को डालकर तब तक पकाएं लेकिन इसे तब तक ढकना नहीं है जब पानी चावल की लेयर के बराबर ना आए. बाद में ढक्कन लगाकर 15 मिनट के लिए पकाएं.
Photo: Adobe
आप चाहें तो चावल उबलते समय उसमें नींबू का रस या एक चम्मच घी डाल सकते हैं. नींबू से चावल एकदम सफेद और खिले-खिले बनते हैं और घी से चिपकते नहीं हैं.