25 March 2026
Photo: ITG
बाजार से जब नया तकिया आता है, तो वो बहुत सॉफ्ट होता है. ये फूला-फूला तकिया हर किसी को पसंद होता है. सिर रखते ही आराम महसूस हो तो नींद भी अच्छी आती है.
Photo: Pixabay
लेकिन अक्सर कुछ समय बाद वही तकिया पतला और पत्थर जैसा सख्त लगने लगता है. ऐसे तकिए पर न तो नींद अच्छी आती है और न ही ये देखने में अच्छे लगते हैं.
Photo: Pexels
लोगों को ऐसा महसूस होता है जैसे सिर के नीचे तकिया नहीं बल्कि पत्थर रखा हो. असल में रोज इस्तेमाल करने से तकिए के अंदर भरी रुई या फोम दबने लगती है और एक जगह इकट्ठी हो जाती है.
Photo: Pexels
ऐसे में ज्यादातर लोग नया तकिया खरीदने के लिए तुरंत बाजार पहुंच जाते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये खबर आपके लिए है.
Photo: Pexels
अब आपको हर बार नया तकिया खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप घर पर कुछ आसान तरीके अपनाकर अपने पुराने तकिए को फिर से सॉफ्ट और फूला-फूला बना सकते हैं.
Photo: Pexels
1. रुई या फोम फैलाएं: अगर तकिया बहुत दब गया है, तो उसकी सिलाई हल्की-सी खोलकर अंदर की रुई या फोम निकाल लें. इसे हाथों से झटका देकर फैलाएं और थोड़ी देर धूप में रख दें. फिर वापस तकिए में भरकर सिलाई कर दें, इससे तकिया फिर से मुलायम हो जाएगा.
Photo: Pexels
2. नई रुई मिलाएं: अगर तकिए की पुरानी रुई बहुत दब गई है, तो उसमें थोड़ी नई रुई मिला दें. पुरानी रुई को बीच में रखकर चारों तरफ नई रुई भरकर तकिया बंद कर दें. इससे तकिया फिर से फूला और मुलायम हो जाएगा.
Photo: Pexels
3. रुई को भिगोकर सुखाएं: अगर रुई में गांठें बन गई हैं, तो उसे पानी में करीब 10 मिनट भिगो दें. फिर निचोड़कर धूप में अच्छी तरह सुखाएं और वापस तकिए में भर दें. इससे रुई फिर से हल्की और फूली हुई हो जाएगी.
Photo: Pixabay
4. धूप में रखें अगर: तकिया नमी की वजह से सख्त हो गया है, तो उसे 2–3 घंटे धूप में रख दें. इससे नमी निकल जाएगी और तकिया फिर से हल्का व आरामदायक हो जाएगा.
Photo: Pexels
5. कंघी की मदद लें: अगर तकिए की रुई में गुच्छे बन गए हैं, तो उसे निकालकर दो कंघियों के बीच हल्के-हल्के सुलझाएं. इससे रुई फैल जाएगी और तकिया फिर से फूला हुआ हो जाएगा.
Photo: Pexels
6. ड्रायर और टेनिस बॉल वाला तरीका: तकिए को ड्रायर में 20–30 मिनट तक लो हीट पर चलाएं. साथ में 1–2 टेनिस बॉल या मोजे में बंधी गेंद डाल दें. इससे तकिए के अंदर की रुई या फाइबर अच्छी तरह हिल जाते हैं और तकिया फिर से फूला-फूला हो जाता है.
Photo: Pixabay
7. हाथ से दबाएं: तकिए को गोद में रखकर चारों तरफ से हल्के-हल्के दबाएं और थपथपाएं. इससे अंदर की रुई या फोम फैल जाती है और तकिया मुलायम हो जाता है.
Photo: Pixabay
8. अकॉर्डियन तरीका: तकिए के दोनों छोटे सिरों को पकड़कर उसे जल्दी-जल्दी अंदर-बाहर दबाएं. इससे अंदर हवा भरती है और तकिया फिर से फूला हुआ लगने लगता है.
Photo: Pexels