कूड़े में न डाले खरबूजे के बीज, घर पर ऐसे बनाएं स्पेशल ड्रिंक, मिलेंगे गजब के फायदे!
3 April 2026
PHOTO: ITG
खरबूजे के बीज जिन्हें हम अक्सर बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं, असल में पोषण से भरपूर एक ऐसा खजाना हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
Photo: Adobe Stock
इन छोटे-छोटे बीजों में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और हेल्दी फैट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करते हैं.
Photo: Adobe Stock
गर्मियों के मौसम में इन बीजों से बनी ठंडी-ठंडी ड्रिंक न सिर्फ शरीर को ठंडक देती है, बल्कि एनर्जी भी बनाए रखती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है.
Photo: Adobe Stock
इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे के बीजों को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटों के लिए भिगो लें, फिर इन्हें पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
Photo: Adobe Stock
अब इस पेस्ट को ठंडे दूध या पानी में मिलाएं और स्वाद के लिए इसमें शहद या थोड़ी-सी चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
Photo: Adobe Stock
यह हेल्दी ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ थकान और कमजोरी को दूर करने में भी मददगार साबित होती है.
Photo: Adobe Stock
इसके नियमित सेवन से स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है और बालों की सेहत में भी सुधार देखने को मिलता है.
Photo: Adobe Stock
खरबूजे के बीजों की हेल्दी ड्रिंक डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाकर पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी मदद करती है.
Photo: Adobe Stock
तो इस गर्मी में खरबूजे के बीजों को कचरा समझकर फेंकने की गलती न करें, बल्कि इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सेहतमंद फायदे उठाएं.