घर बैठे बनाएं मार्केट जैसा शहतूत का अचार, एक बार खाया तो बार-बार बनाएंगे

12 April 2026

PHOTO:ITG

भारतीय खाने में अचार एक टेस्ट चेंजर की तरह काम आता है, क्योंकि हर डिश के साथ लोग अचार खाते हैं और अपने मुंह का टेस्ट चेंज करते हैं .

PHOTO: Adobe Stock Images

गर्मियों में वैसे तो आमतौर पर लोग आम का अचार ही बनाते हैं, लेकिन इस बार आप शहतूत का अचार ट्राई कर सकते हैं. शहतूत एक खट्टा-मीठा फल होता है, जिसका अचार एक बार खाने के बाद आप उसके फैन हो जाएंगे.

PHOTO: Adobe Stock Images

शहतूत के अचार आप घर पर आसानी से बना सकते हैं, क्योंकि ज्यादा मसालों की भी जरूरत नहीं होती है और एक बार डालने के बाद आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

PHOTO: Adobe Stock Images

इस अचार को बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स में 250 ग्राम ताजे शहतूत, 2-3 चम्मच सरसों का तेल, 1 छोटा चम्मच राई और 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक,1/2 छोटा चम्मच सौंफ,1/4 छोटा चम्मच मेथी दाना लेना है.

PHOTO: Adobe Stock Images

सबसे पहले शहतूत को अच्छे से धोकर साफ कपड़े पर फैलाकर पूरी तरह सुखा लें, ताकि उसमें बिल्कुल भी पानी न रहे.

PHOTO: Adobe Stock Images

पहाड़ सिखाता है शान से उठना सागर सिखाता है जी भर के लहराना कुदरत किसी को ठुकराता नहीं हर कोई जानता है इसे अपनाना ! 

PHOTO: Adobe Stock Images

अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें.इसके बाद तेल में राई, मेथी दाना और सौंफ डालकर हल्का सा भून लें.

PHOTO: Adobe Stock Images

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले तैयार करें.अब शतूत को डालकर मिलाएं, ताकि सारे शहतूत अच्छी तरह मसाले में कोट हो जाएं.

PHOTO: Adobe Stock Images

इस तैयार अचार को एक साफ और सूखे कांच के जार में भर लें और 2 से 3 दिन तक धूप में रखें. बीच-बीच में चम्मच से हिलाते रहें.

PHOTO: Adobe Stock Images

Read Next