घर पर बनाएं बंगाल की मशहूर 'मिष्टी दोई', बाजार जैसा आएगा टेस्ट, सब पूछेंगे कैसे बनाया?

13 April 2026

Photo:ITG

गर्मियों के समय छाछ, दही, लस्सी लोग सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं, इनके अलावा बंगाल की मशहूर मिष्टी दोई भी लोग बड़े चाव से खाते है. नॉर्मल दही से से उसका स्वाद अलग होता है और गर्मी से राहत भी देता है.

Photo: Pexels

मिष्टी दोई को कुल्हड़ों में जमाया जाता है यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है और इसे आसान सी  आप भी इस मिठाई को घर पर बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि मिष्टी दोई को घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं.

Photo: Pexels

मिष्टी दोई बनाने के लिए सामग्री में फुल क्रीम दूध 1 लीटर लेना है, चीनी 1/2 कप (कैरमेल के लिए या आप गुड़ भी ले सकते हैं. इसके अलावा फ्रेश गाढ़ा दही 1/2 कप और इलायची पाउडर टेस्ट बढ़ाने के लिए डाल सकते हैं.  

Photo: Pexels

एक भारी तले वाले पैन में दूध को उबालें और उसे तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा होकर आधा न रह जाए.

Photo: Pexels

वहीं, दूसरे पैन में चीनी को धीमी आंच पर पिघलाएं (कैरेमलाइज करें) जब तक कि वो गोल्डन ब्राउन न हो जाए, कैरेमल को गर्म दूध में डालें और अच्छी तरह मिलाएं.

Photo: Pexels

दूध और केरेमेल को मिलाने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला दें और उसे ठंडा होने के लिए रख दे.

Photo: Pexels

जब दूध गुनगुना हो जाए तब इसमें फेंटा हुआ दही अच्छी तरह फेंटकर मिलाएं. इसे एक मिट्टी के बर्तन जैसे मटके में भरकर रख दें.

Photo: Pexels

इस मिक्सर को ढककर जमने के लिए रख दीजिए और जब से अच्छी तरह से सेट हो जाए. तब आप उसे ठंडा करके सबको सर्व करें.

Photo: Pexels

हालांकि दूध में दही मिलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दूध बिल्कुल भी गर्म ना हो. क्योंकि गर्म दूध में दही डालने से दूध फट सकता है.

Photo: Pexels

Read Next