9 चीजों से घर पर बनाएं 'सांभर मसाला', इडली-डोसा का मजा होगा डबल, 3 महीने तक रहेगा फ्रेश
30 Mar 2026
PHOTO: ITG
इटली-डोसा के साथ सांभर का तो मजा ही अलग होता है, लेकिन सांभर को टेस्टी उसका खास मसाला बनाता है. इसके लिए लोग बाजार से महंगा सांभर मसाला खरीदकर लाते हैं.
Photo:freepik
बाजार में मिलने वाला मसाला पुराना या केमिकल वाला होता है, जो लंबे समय तक फ्रेश भी नहीं रहता है. इसके अलावा वो हमारी सेहत पर भी बुरा असर डाल सकता है.
Photo: Pexels
इसके मुकाबले होममेड मसाले में कोई प्रिजर्वेटिव या फालतू रंग नहीं मिला होता है, इसलिए खाना जल्दी पचता है और हेल्दी भी रहता है.
Photo:freepik
इस मसाले को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजें खरीदने की जरूरत नहीं, ये सारी सामग्री आपके किचन में आसानी से मिल जाएगी. जिसे आप महज 15 मिनट में ही लाजवाब मसाला बनाकर तैयार कर लेंगे.
Photo:freepik
सूखी लाल मिर्च, चना दाल, उरद दाल, मेथी, जीरा, काली मिर्च, हींग, करी पत्ता और हल्दी से 15 मिनट में ताज़ा और खुशबूदार सांभर मसाला बना सकते हैं.
Photo: Pexels
सबसे पहले इन सभी मसालों को एक पैन में हल्का भूनिए, मसाले को जब तक भूनना है, जब इसमें से थोड़ी-थोड़ी खुशबू न आना शुरू हो जाए.
Photo: Pexels
मसाले को अच्छी तरह से भूनने के बाद इसे निकालकर ठंडा करने के लिए साइड में रख दीजिए और ठंडा होते ही इसे मिक्सर में बारीक पीस लीजिए.
Photo: Pexels
मसाला पीसने के बाद अब इसमें हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए और आपका मसाला एयरटाइट डिब्बे में तैयार है.
Photo: Pexels
ये मसाला 3 से 4 महीने तक फ्रेश रहेगा और आपका जब मन हो जल्दी से संभार बनाकर अपने घरवालों को खिलाएं, इसका स्वाद बाजार से भी टेस्टी होगा.