घर पर मिनटों में तैयार करें स्पेशल कोलीवाड़ा मसाला, हर सब्जी बनेगी लाजवाब!

28 Mar 2026

PHOTO: ITG

कोलीवाड़ा पनीर, चिकन और फिश तो आपने होटल में खाए होंगे, लेकिन अगर आपको वो स्वाद घर में भी चाहिए. तो आपका उसका स्पेशल मसाला अपने घर पर बना सकते हैं.

Photo: Adobe Stock

शेफ रणवीर बरार ने कोलीवाड़ा मसाला की आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे ट्राई करके आप अपने पनीर, चिकन और फिश को एक नया टेस्ट दे सकते हैं.

Photo: Instagram@@ranveer.brar

कोलीवाड़ा मसाला बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स में मेथी दाना, साबुत धनिया,  2 इलायची,2 लौंग,काली मिर्च,जीरा,बड़ी इलायची,काली सरसों लीजिए.

Photo: Adobe Stock

इसके अलावा नमक,हल्दी,लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर भी कोलीवाड़ा मसाले में पड़ता है.

Photo: Adobe Stock

सबसे पहले एक पैन लेना है और उसमें मेथी दाना, साबुत धनिया,  2 इलायची,2 लौंग,काली मिर्च,जीरा,बड़ी इलायची,काली सरसों यह खड़े मसाले डालकर धीमी आंच पर फ्राई करना है.

Photo: Pexels

थोड़ी देर बाद ही इन सभी खड़े मसालों पर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाकर फ्राई करें.

Photo: Adobe Stock

जब मसाला फ्राई हो जाए तो उसे ठंडा रखने के लिए साइड में ही रख दें, जब मसाला ठंडा हो जाए, फिर उसे मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए.

Photo: Adobe Stock

मगर इस बात का खास ध्यान रखें कि मसाले को चाय पत्ती से बारीक और पाउडर से मोटा पीसना है.

Photo: Adobe Stock

इस मसाले को आप किसी भी सब्जी में डाल सकते हैं, जब जल्दी हो तो आप इस मसाले का इस्तेमाल करके झटपट कोई भी सब्जी बना सकते हैं.

Photo: Adobe Stock

Read Next