5 मिनट में बनाएं हलवाई जैसी खट्टी-मीठी इमली चटनी, दही भल्ला-चाट का मजा होगा दोगुना!

27 Feb 2026

Photo: ITG

होली का त्योहार करीब है और हर घर में रंगों के साथ-साथ मजेदार स्नैक्स की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं.

Photo: Pexels

समोसा, आलू टिक्की, दही भल्ला या पापड़ी चाट सभी का स्वाद तभी पूरा होता है जब उसके साथ सही खट्टी-मीठी इमली की चटनी हो.

Photo: Pexels

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी चाट घर पर ही दुकान जैसी चटाकेदार और स्वादिष्ट बने, तो ये रेसिपी आपके लिए है. इस रेसिपी से इमली की खट्टी-मीठी चटनी बनएंगे तो लोग चाट से ज्यादा चटनी चाट जाएंगे.

Photo: AI Generated

1. इमली का पल्प तैयार करें: सोंठ बनाने के लिए इमली (लगभग 400 ग्राम) लें और बीज निकालकर 1 घंटे के लिए गरम पानी में भिगो दें. फिर हाथ से मसलकर पल्प तैयार करें और छलनी से छान लें ताकि बीज और रेशे अलग हो जाएं.

Photo: AI Generated

2. हलवाई का सीक्रेट: एक छोटा पैन लें और उसमें एक बड़ा चम्मच हरी सौंफ, एक छोटी चम्मच जीरा और काली मिर्च डालकर थोड़ी देर लो फ्लेम पर भूनें. ठंडा होने के बाद मसाले दरदरा पीस लें. ये छोटी ट्रिक आपकी चटनी को हलवाई जैसी खुशबू और स्वाद देती है.

Photo: AI Generated

3. गुड़ और चीनी से मिलेगा असली स्वाद: चटनी का असली स्वाद लाने के लिए 225 ग्राम गुड़ और 150 ग्राम चीनी लें. एक कड़ाही में 1 छोटी चम्मच तेल गर्म करें, उसमें आधा चम्मच जीरा और 1/4 छोटी चम्मच हींग डालें. अब गुड़ और चीनी डालकर धीमी आंच पर अच्छे से घुलने दें.

Photo: AI Generated

4. इमली का पल्प मिलाएं: अब कड़ाही में इमली का पल्प डालें और गुड़-चीनी के साथ अच्छे से मिक्स करें. जरूरत पड़े तो थोड़ी पानी की बूंदें डाल सकते हैं. इसे धीरे-धीरे पकाएं ताकि चटनी का स्वाद लंबे समय तक बना रहे.

Photo: AI Generated

5. मसाले डालकर बनाएं पूरी तरह टेस्टी: चटनी में पहले से पीसा हुआ रोस्टेड मसाला डालें. साथ ही 1 छोटी चम्मच काला नमक, 1 छोटी चम्मच सामान्य नमक, 2 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटी चम्मच गरम मसाला और 1/2 छोटी चम्मच ड्राई जिंजर पाउडर मिलाएं.

Photo: AI Generated

अब इसे हल्की आंच पर पकाएं और बीच-बीच में चलाएं. आप इसमें 2 बड़े चम्मच ड्राई फ्रूट्स और सीड्स डाल सकते हैं, जिससे चटनी और स्वादिष्ट बन जाती है.

Photo: AI Generated

6. स्टोर करें और हर चाट में डालें: चटनी पूरी तरह ठंडी होने के बाद एयरटाइट बॉक्स में भरकर फ्रिज में 6 महीने तक स्टोर की जा सकती है. समोसा, टिक्की, दही भल्ला, पापड़ी चाट, हर स्नैक का स्वाद बढ़ा देती है. होली पर इसे पहले से बना लें, ताकि त्योहार में बस चाट तैयार करनी हो.

Photo: AI Generated

Read Next