अंडे के छिलके फेंकें नहीं! बनाएं कैल्शियम वाली लिक्विड खाद, फल-फूल से भर जाएगा पौधा

21 Oct 2026

Photo: ITG

अंडों को खाने के बाद उसके छिलकों को सीधा कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है. लेकिन अगली बार ऐसा करने से पहले एक बार अपने गार्डन की तरफ जरूर देखिएगा.

Photo:  Pexels

जिन छिलकों को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं, वही आपके पौधों के लिए कैल्शियम से भरपूर ऑर्गेनिक खाद बनाई जा सकती है. अंडे के छिलकों में कैल्शियम होता है, जो पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी पोषक तत्वों में शामिल है.

Photo:  Pexels

हालांकि, अंडे के छिलकों को पीसकर सीधा मिट्टी में डाल देने से आपके पौधे हरे-भरे और फलों से नहीं लद जाते हैं. ऐसे में इन्हें सिरके में मिलाकर लिक्विड खाद बनाई जाती है. आज हम आपको बताएंगे कि अंडे के छिलकों से घर पर कैसे लिक्विड ऑर्गेनिक खाद कैसे बनाई जा सकती है.

Photo:  Pexels

अंडे के छिलकों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, क्योंकि ये कैल्शियम कार्बोनेट से बने होते हैं. कैल्शियम पौधों की ग्रोथ के लिए जरूरी है. अगर ये कम होगा तो इसमें पत्तियां और शाखाएं कम निकलती हैं यानी ग्रोथ धीमी हो जाती है.

Photo:  Pexels

अंडे कि छिलकों से लिक्विड खाद बनाने के लिए उन्हें सिरके में भिगोना होता है. सिरका छिलके के साथ रिएक्शन करता है, जिससे इसमें बुलबुले और झाग बनने लगते हैं. ये दिखाता है कि सिरका छिलके को धीरे-धीरे घोल रहा है.

Photo:  Pixabay

कुछ समय बाद अंडे का छिलके सॉफ्ट होकर टूटने लगते हैं और उसमें मौजूद कैल्शियम का कुछ हिस्सा सिरके में मिल जाता है. जब घोल डालना हो तो उसे पानी में मिलाकर यानी पतला करके पौधों में इस्तेमाल किया जा सकता है.

Photo:  Pexels

घर में कैसे करें तैयार? इसे बनाने के लिए आपको करीब 5-6 अंडों के साफ और सूखे छिलके और सिरका लिया जा सकता है. सबसे पहले अंडे के छिलकों को हल्का तोड़ लें या छोटे टुकड़ों में कर लें. अब इन्हें एक कांच के जार में डालें.

Photo:  Pexels

इसके बाद जार में उतना सिरका डालें कि छिलके अच्छी तरह उसमें डूब जाएं. सिरका डालते ही बुलबुले और झाग बनने लगेंगे, जो बिल्कुल नॉर्मल है. मिश्रण को करीब 48 घंटे के लिए रखा जा सकता है. इस दौरान छिलके धीरे-धीरे टूटेंगे और उनका कैल्शियम घोल में आने लगेगा.

Photo:  ITG

करीब 2 दिन बाद छिलके काफी सॉफ्ट हो जाएंगे. अब इस मिश्रण को एक छलनी की मदद से अच्छी तरह छान लें. इस लिक्विड को सीधे पौधों में न डालें. पहले इसे पानी में मिलाकर पतला करें, फिर ही पौधों में इस्तेमाल करें.

Photo:  ITG

1 लीटर पानी में करीब 5 मिली घोल डालें. यानी 4 लीटर पानी के लिए करीब 20 मिली घोल काफी है. अब इसे अच्छी तरह मिलाएं और पौधे की मिट्टी में डाल दें. इसका इस्तेमाल बड़े हो चुके फूल और फल देने वाले पौधों में किया जा सकता है.

Photo:  Pexels

हालांकि, सिर्फ इस घोल को डालने से फूल या फल नहीं झड़ेंगे या पौधे में ज्यादा फल आएंगे, ऐसा जरूरी नहीं है. पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए सही धूप, पानी, अच्छी मिट्टी और दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी जरूरी होते हैं.

Photo:  Pexels

Read Next