घर पर बनाएं बाजार जैसे केले के क्रिस्पी चिप्स, शेफ कुणाल ने बताया सीक्रेट तरीका!

27 Mar 2026

PHOTO: ITG

चिप्स खाना अगर आपको भी अच्छा लगता है, लेकिन बाजार के जंक फूड से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप घर पर ही आसानी से केले के चिप्स बना सकते हैं.

Photo: Adobe Stock

शेफ कुणाल कपूर ने केले के चटपटे चिप्स बनाने का आसान तरीका शेयर किया है, जिसकी मदद से आप मिनटों में ही अपनी शाम की भूख का जुगाड़ कर लेंगे. आइए जानते हैं कि इनको कैसे बनाते हैं.

Photo: Adobe Stock

घर पर कुरकुरी केले की चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केले लें और उन्हें छीलकर पतले-पतले स्लाइस में काट लें. अब एक बाउल में पानी लें और उसमें हल्दी पाउडर मिलाकर केले के स्लाइस को 5–10 मिनट तक भिगोकर रखें.

Photo: Adobe Stock

जब इनका रंग बदल जाए,  उसके बाद स्लाइस को पानी से निकालकर अच्छी तरह छान लें और साफ कपड़े या किचन टॉवल से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें.

Photo: Adobe Stock

अब एक कड़ाई में तेल डालकर मिडियम आंच पर गरम करें, ध्यान रखें कि तेल सही तापमान पर हो ताकि चिप्स कुरकुरे बनें.

Photo: Adobe Stock

गरम तेल में केले के स्लाइस थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालें और उन्हें हल्का गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.

Photo: Adobe Stock

जब चिप्स अच्छे से तल जाएं तो उन्हें बाहर निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि चिप्स से सारा एक्स्ट्रा ऑयल आसानी से बाहर निकल जाए.

Photo: Adobe Stock

आखिर में अब गरम-गरम चिप्स पर स्वादानुसार नमक छिड़कें और हल्के हाथ से अच्छी तरह मिला लें, जिससे हर स्लाइस पर नमक बराबर लगे.

Photo: Adobe Stock

उसके बाद चिप्स को पूरी तरह ठंडा होने दें, क्योंकि ठंडा होने पर ये और भी ज्यादा कुरकुरे हो जाते हैं और खाने में मजेदार लगते हैं. इनको आप एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके भी रख सकते हैं.

Photo: Adobe Stock

Read Next