बिना चीनी के बनाएं मलाईदार ठंडी-ठंडी लस्सी, मास्टर शेफ कर चुके हैं अप्रूव 

Photo: Adobe

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और इस मौसम में ठंडी लस्सी हर किसी को पसंद आती है. 

Photo: Adobe

लेकिन ठंडक देने के साथ ही साधारण लस्सी में चीनी भी इस्तेमाल होती है जिसका ज्यादा सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं है.

Photo: Adobe

सेहत के प्रति सजग लोग भी इसे पीने से कतराते हैं. ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसी लस्सी की रेसिपी बता रहे हैं जो बिना चीनी के बनती है. 

Photo: Adobe

मास्टर शेफ इंडिया में एक कंटेस्टेंट ने इस लस्सी को बनाया था और शो के सभी जजों ने इस लस्सी को खूब पसंद भी किया था. 

Photo: Adobe

इस लस्सी को बनाने के लिए सबसे पहले गाढ़ा दही लें. अब इसमें थोड़ी सी सौंफ, गुड़ और पुदीना की पत्तियां डालें. 

Photo: Adobe

ऊपर से जरा ही अदरक भी घिसकर डाल दें. अब पानी डालकर इसे मिक्सर में डालकर चला लें. 

Credit: Master chef India

अब आप चाहें तो इसमें भीगा हुआ तुकमलंगा यानी बेसिल सीड्स को भी मिला सकते हैं. यह ऑप्शनल है.

Photo: Adobe

अब लस्सी को कांच के गिलास में निकाल लें और ऊपर से बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं.

Photo: Adobe

लस्सी के ऊपर पुदीना की पत्ती, कटे बादाम और पिस्ता डालकर सर्व कीजिए. 

Photo: Adobe

Read Next