10 March 2026
Photo: ITG
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप अक्सर छोटी-छोटी चीजें बाजार से खरीद लाते हैं चाहे वो प्लास्टिक के रंग-बिरंगे स्क्रबर ही क्यों न हों.
Photo: Pixabay
प्लास्टिक स्क्रब देखने में बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन ये कुछ ही दिनों में घिस जाते हैं. इतना ही नहीं ये गंदे भी लगने लगते हैं क्योंकि इनमें खाने के कण फंस जाते हैं और नमी के कारण बैक्टीरिया पनपने लगते हैं.
Photo: Pexels
ऐसे में अगर आपसे कहें कि आप घर की जिस चीज को कूड़ा समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं उससे आप आसानी से बर्तन धोने का बढ़िया स्क्रब बना सकते हैं.
Photo: Pexels
वो चीज क्या है? वो चीज है नारियल के छिलके. नारियल से बना स्क्रब आपके बर्तनों की चमक लौटा सकता है. आइए जानते हैं, कैसे आप मिनटों में नारियल के छिलकों से नेचुरल स्क्रब बना सकते हैं.
Photo: Pexels
मिनटों में ऐसे बनाएं नारियल का नेचुरल स्क्रबर: इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें कोई खर्च भी नहीं होता.
Photo: AI Generated
1. जब भी घर में नारियल आए, उसके रेशों (जटा/छिलकों) को फेंकें नहीं. ऊपर से छिलकों को ध्यान से निकाल लें. कोशिश करें कि रेशे लंबे और गुच्छेदार हों. 2. इसके बाद इन्हें साफ पानी से धो लें, ताकि धूल या बुरादा निकल जाए. अब रेशों को हाथों से गोल या चौकोर मोड़ लें.
Photo: AI Generated
3. अगर आप चाहते हैं कि ये लंबे समय तक चले तो इसके लिए जूट की रस्सी या किसी मजबूत रेशे से बीच में कसकर बांध दें. बस, आपका इको-फ्रेंडली स्क्रबर तैयार है.
Photo: AI Generated
बर्तन धोने में क्यों है ये ज्यादा असरदार? नारियल के छिलकों से बने स्क्रब से बर्तन अच्छे से साफ होते हैं. ये जमी हुई चिकनाई और जले हुए धब्बे आसानी से हटाने में मदद मिलती है. इससे स्टील और लोहे के बर्तन भी दोबारा चमक उठते हैं. प्लास्टिक स्क्रब की तुलना में ये जल्दी सूख जाते हैं, जिससे बैक्टीरिया नहीं पनपते और बर्तन हाइजीनिक रहते हैं.
Photo: AI Generated
इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां 1. हर बार उपयोग के बाद स्क्रबर को धोकर धूप में सुखाएं. 2. नॉन-स्टिक बर्तनों पर बहुत ज्यादा जोर से न रगड़ें.
Photo: AI Generated