बाजार के सोप और फेसवॉश को कहें बाय, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल हर्बल साबुन
Credit: Adobe
आजकल के प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी में चेहरे की चमक बरकरार रखना एक चुनौती है.
Credit: Adobe
बाजार में मिलने वाले ज्यादातर साबुन और फेसवॉश केमिकल्स से भरे होते हैं जो त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेते हैं.
Credit: Adobe
ऐसे में क्या हो अगर आप अपना साबुन खुद घर पर बना लें. यहां हम आपको नीम, तुलसी, गुलाब, एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी जैसे प्राकृतिक तत्वों से हर्बल होममेड साबुन बनाने का तरीका बता रहे हैं.
Credit: Adobe
यह साबुन न केवल त्वचा को गहराई से साफ करता है बल्कि मुहांसे, दाग-धब्बे और रूखेपन जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करने में मदद करता है.
Credit: Adobe
इसके लिए आप साबुन का बेस लें जो बाजार में आसानी से मिल जाएगा. इस बेस को टुकड़ों में काट लें.
Credit: Adobe
अब एक बर्तन में पानी गरम करें और उसके ऊपर दूसरा बर्तन रखकर सोप बेस को डबल बॉयलर मेथड से पिघलाएं.
Credit: AI
इसके बाद इसमें नीम-तुलसी का पेस्ट, गुलाब का पाउडर, एलोवेरा जेल और हल्दी मिलाएं.
Credit: AI
मिश्रण को आंच से उतारें और फिर विटामिन E ऑयल और एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह चलाएं. तैयार मिश्रण को सोप मोल्ड में डालें. अगर ऊपर बुलबुले दिखें.
Credit: Adobe
इसे 2 से 3 घंटे के लिए ठंडा होने दें. जब यह पूरी तरह सख्त हो जाए, तो सांचे से निकाल लें. आपका शुद्ध हर्बल साबुन तैयार है!