झटपट बनाएं बिहारी स्टाइल कटहल का अचार, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
16 april 2026
PHOTO: ITG
बिहारी फूड की बात ही अलग होती है, आम, गाजर-मूली और सहजन का आचार तो आपने खाया होगा. मगर इस बार कटहल का अचार ट्राई करके देखिए.
Photo: Pixels
कटहल का अचार भारत में बहुत ही टेस्टी और पसंद किया जाने वाला अचार है, जो खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है. इसे बनाना उतना मुश्किल नहीं है.
Photo: Pixels
घर ही आप बिहारी स्टाइल से कटहल का टिकाऊ और लाजवाब अचार तैयार कर सकते हैं. इस अचार को आप रोटी-सब्जी से लेकर दाल-चावल के साथ खा सकते हैं.
PHOTO: Instagram@sumankatadkakitchen
सबसे पहले कच्चे कटहल को काटते समय हाथ और चाकू पर सरसों का तेल लगा लें, ताकि उसका चिपचिपापन बिल्कुल भी न लगे.
Photo: Pixels
अब कटहल के छोटे-छोटे टुकड़े करके उन्हें नमक और हल्दी वाले पानी में कुछ मिनट उबालें और फिर अच्छी तरह धूप में सुखा लें.
Photo: Pixels
इसके बाद सौंफ, सरसों और मेथी को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें और उसमें लाल मिर्च, हल्दी और बाकी मसाले मिला लें.
Photo: Pixels
सरसों के तेल को अच्छी तरह गरम करके थोड़ा ठंडा करें और उसमें हींग डालकर तैयार मसाले में मिला दें.अब सूखे कटहल के टुकड़ों को मसाले और तेल में मिला दें.
Photo: Pixels
तैयार अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भरें और ऊपर से तेल जरूर डालकर रखें, ताकि अचार लंबे समय तक खराब न हो.
PHOTO: Instagram@sumankatadkakitchen
जार को 7 से 8 दिनों तक रोज धूप में रखें और हल्का चलाते रहें, इससे आपका अचार परफेक्ट स्वाद के साथ तैयार हो जाएगा.
Photo: Pixels
Read Next
ये भी देखें
घर पर बनाएं बंगाल की मशहूर 'मिष्टी दोई', बाजार जैसा आएगा टेस्ट, सब पूछेंगे कैसे बनाया?
कूड़ा समझकर न फेंकें मौसंबी के छिलके; घर पर ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे
घर पर बनाएं 'बिरयानी मसाला', हर बाइट में आएगा होटल वाला टेस्ट; खाते ही कहेंगे लाजवाब
बचपन में ऐसे लगते थे अनंत अंबानी, क्यूट-क्यूट अनसीन फोटोज आईं सामने