बिना मशीन और मिक्सी के बनाएं बाजार जैसा 'बर्फ का गोला', आसान ट्रिक से मिलेगा ठेले वाला स्वाद

08 April 2026

Photo: ITG

गर्मियों में लोग आइसक्रीम खाना बहुत पसंद करते हैं क्योंकि ये उन्हें ठंडक देती है, लेकिन जैसे ही कहीं कोई ठेले वाला ठंडा-ठंडा बर्फ का गोला बेचते दिखता है तो उसके आगे सब फीका लगने लगता है.

Photo:  Adobe

बर्फ का गोला/चुस्की देखते ही सभी को बचपन याद आ जाता है. बच्चे हों या बड़े रंग-बिरंगे सिरप से भरा खट्टा-मीठा गोला हर किसी को बहुत पसंद होता है.

Photo:  Adobe

अगर आप इसे ठेले से खरीदने से कतरा रहे हैं, तो टेंशन न लें. आप इसे घर पर ही बना सकते हैं, वो भी बिना मशीन और मिक्सी के. एक आसान ट्रिक से आप घर पर ही बिल्कुल बाजार जैसा गोला बना सकते हैं.

Photo:  Adobe

बिना मशीन के ऐसे बनाएं बर्फ का गोला 1. घर में अगर आइस क्रशर या मशीन नहीं है तो टेंशन की बात नहीं है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले फ्रिज में जमा हुआ बर्फ लें.

Photo:  Adobe

2. उसे एक साफ कपड़े या प्लास्टिक शीट में डालें. अब बेलन या किसी भारी चीज से उसे अच्छे से कूट लें. अब इस कुटी बर्फ को एक छोटे गिलास में भर ले और अच्छे से दबाएं. 3. इसे शेप देकर गोला बना सकते हैं और इसमें आइसक्रीम स्टिक लगाकर सेट कर लें. आपके गोले का बेस तैयार है.

Photo:  Adobe

ऐसे बनाएं शुगर सिरप: इंग्रेडिएंट्स: 1 कप चीनी, ½ कप पानी और 1 नींबू का रस. बनाने का तरीका: सभी चीजों को मिलाकर हल्का उबाल लें. ज्यादा गाढ़ा न करें, बस हल्का चिपचिपा रहने दें. इस सिरप को ठंडा होने दें.

Photo:  Adobe

कलरफुल गोला कैसे बनाएं: अगर आप कलरफुल गोला बनाना चाहते हैं तो शुगर सिरप में रेड कलर (रोज/रूफजा जैसा फ्लेवर) और ग्रीन कलर के लिए पुदीना/खस का रस मिलाएं. आपका परफेक्ट गोला तैयार है.

Photo:  Adobe

परफेक्ट गोला बनाने के टिप्स: 1. बर्फ ज्यादा बारीक कुटी होनी चाहिए. 2. सिरप बहुत गाढ़ा न रखें.

Photo:  Adobe

3. नमक+नींबू का बैलेंस ही असली स्वाद है. 4. ऊपर से थोड़ा और सिरप डालना न भूलें.

Photo:  AdobePhoto: 

Read Next