लंच में बनाएं नेपाली स्टाइल कढ़ी, मिनटों में हो जाती है तैयार, खाते ही सब कहेंगे 'लाजवाब'

23 Mar 2026

PHOTO:ITG

अगर आप रोज की कढ़ी से कुछ अलग और हल्का-फुल्का स्वाद ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर नेपाली स्टाइल कढ़ी जरूर बनाकर देखें.

Photo: Instagram@drnithyafranklyn

यह कढ़ी कम मसालों में बनती है लेकिन इसका स्वाद इतना खास होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे.

Photo: Instagram@drnithyafranklyn

सबसे पहले एक बाउल में दही, बेसन, हल्दी, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि एक स्मूद घोल तैयार हो जाए.

Photo: Instagram@drnithyafranklyn

अब कढ़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें मेथी दाना, जीरा और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं.

Photo: Instagram@drnithyafranklyn

तड़के में अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सा भून लें, जिससे कढ़ी में शानदार फ्लेवर आ जाएगा.

Photo: Instagram@drnithyafranklyn

इसके बाद तैयार किया हुआ दही और बेसन का घोल कढ़ाही में डालें और लगातार चलाते रहें ताकि कढ़ी फटे नहीं.

Photo: Instagram@drnithyafranklyn

मीडियम गैस पर इसे 10 से 15 मिनट तक पकाएं, जब तक कढ़ी अच्छी तरह उबलकर हल्की गाढ़ी न हो जाए.

Photo: Instagram@drnithyafranklyn

आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालें और चाहें तो हल्का सा घी का तड़का भी लगाकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं.

Photo: Instagram@drnithyafranklyn

गरमा-गरम नेपाली कढ़ी को सादे चावल या रोटी के साथ परोसें और घर बैठे एक अलग टेस्ट का मजा लें.

Photo: Instagram@drnithyafranklyn

Read Next