जब खाएंगे लखनऊ का ताफ्तान, फीका लगेगा हर तंदूरी नान! घर पर ऐसे बनाएं

7 Mar 2026

Photo:ITG

तंदूरी नान तो अक्सर ही आपने शादी-पार्टी में खाई होगी, लेकिन अगर आपने एक बार लखनऊ का खास ताफ्तान टेस्ट कर लिया, तो आप रोटी-नान सब भूल जाएंगे.

Photo: Pexels

लखनऊ में खास बनने वाली ताफ्तान केसर की हल्की खुशबू और खमीर वाले आटे से तैयार की जाने वाली खास रोटी है, जिसे परंपरागत रूप से तंदूर में पकाया जाता है. 

Photo: AP

 यह नान जैसी दिखती है, लेकिन उससे ज्यादा हल्की, लेयर वाली और ऊपर से खसखस, तिल या खरबूजे के बीज से सजी होती है. इसे घर भी आप आसानी से बना सकते हैं.

Photo: Pexels

ताफ्तान बनाने के लिए  2 कप मैदा या गेहूं, 1/2 कप गुनगुना दूध, 1 छोटा चम्मच यीस्ट, 1 चम्मच चीनी, 2 चम्मच दही, थोड़ा केसर, नमक और घी लीजिए.

Photo: Pixabay

सबसे पहले दूध में चीनी और यीस्ट मिलाकर 10 मिनट ढककर रखें, फिर इसमें दही, नमक, केसर और मैदा मिलाकर नरम आटा गूंथ लें. 

Photo: Pixabay

आटे को ढककर 1 से 2 घंटे तक गर्म जगह पर रखें, ताकि यह अच्छी तरह फूल जाए. आटे के फूलने के बाद अब लोई बनाकर बेलें, ऊपर से थोड़ा दूध या पानी लगाएं और खसखस या तिल छिड़क दें.

Photo: Pexels

ताफ्तान को तंदूर या प्रीहीटेड ओवन में 200°C पर 8 से 10 मिनट तक बेक करें, फिर ऊपर से घी लगाकर गरमा-गरम परोसें.

PHOTO:PTI

ताफ्तान बनाते समय ध्यान रखें कि इसमें गेहूं और दूध जैसे तत्व शामिल होते हैं, इसलिए जिन लोगों को ग्लूटेन या डेयरी से एलर्जी है, वे इसे सावधानी से खाएं.

Photo: Adobe Stock

ताफ्तान में लगभग 243 किलो कैलोरी प्रति 100 ग्राम एनर्जी मिलती है, इसलिए इसके लाजवाब टेस्ट का मजा लेते हुए मात्रा का बैलेंस बनाए रखना भी सेहत के लिए जरूरी है.

Photo: Adobe Stock

Read Next