घर पर बनाएं 'पराठा मसाला', 1 चम्मच में बदल जाएगा टेस्ट, पड़ोसी भी पूछेंगे रेसिपी!
16 Mar 2026
PHOTO:ITG
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर बने पराठों का टेस्ट भी बिल्कुल ढाबे या होटल जैसा लगे, तो आप स्पेशल भूना पराठा मसाला बनाकर तैयार कर लीजिए, जिसे बनाना बहुत आसान है.
Photo: Pixabay
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गर्म करें और उसमें जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन, काली मिर्च, लौंग और सूखी लाल मिर्च डालकर अच्छे से भून लें.
Photo: Pixabay
जब मसालों से शानदार खुशबू आने लगे, तब इसमें करी पत्ता डालें और 1 से 2 मिनट और भूनें, इससे मसाले का फ्लेवर और भी ज्यादा बढ़ जाता है.
Photo: Pixabay
अब इन भुने हुए मसालों को ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा पाउडर तैयार कर लें, ताकि पराठों में इसका स्वाद अच्छे से महसूस हो.
Photo: Pexels
इसके बाद तैयार मसाले में कसूरी मेथी, आमचूर पाउडर, काला नमक, नमक, हींग और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
Photo: Pexels
इस तरह आपका घर का बना पराठा मसाला तैयार हो जाएगा, जो हर तरह के स्टफ्ड पराठे का स्वाद कई गुना बढ़ाने का काम करेगा.
Photo: Pixabay
जब भी आप आलू, गोभी, मूली या पनीर के पराठे बनाएं, तो स्टफिंग में इस मसाले का 1 से 2 चम्मच मिला दें, इससे पराठों का स्वाद बढ़ जाएगा.
Photo: Pixabay
इस मसाले की खास बात यह भी है कि इसमें मौजूद सौंफ, अजवाइन और हींग जैसे मसाले डाइजेशन के लिए भी सही होते हैं.
Photo: Pexels
आप इस मसाले को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके लंबे समय तक रख सकते हैं, ताकि जब भी पराठे बनाएं, आप इसका इस्तेमाल कर सकें.