09 Feb 2026
Photo: ITG
गर्मागरम आलू पराठा नाम ही सुनते ही पेट में चूहे कूदने लगते हैं. ज्यादातर लोगों को आलू का पराठा खाना बहुत पसंद होता है, लेकिन अक्सर लोग आटा गूंथने और बेलने की झंझट की वजह से इसे बनाने से डरते हैं या टाल देते हैं.
Photo: AI generated
अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जो आटा गूंथने और पराठा बेलने के आलस की वजह से आलू का पराठा बनाने से कतराते हैं, तो ये खबर आपके लिए है.
Photo: Pexels
आज हम आपके लिए आलू का पराठा बनाने का एक आसान और झटपट तरीका लेकर आए हैं. इस रेसिपी में आपको आटा गूंथने की जरूरत नहीं पड़ेगी. तो फिर सवाल ये उठता है कि आप पराठा कैसे बनाएंगे?
Photo: AI Generated
तो चलिए जानते हैं क्या है आलू का पराठा बनाने का आसान तरीका वो भी बिना आटा गूंथे. इस तरीके से आप सिर्फ 10‑15 मिनट में पराठा तैयार कर सकते हैं.
Photo: AI generated
तो चलिए जानते हैं क्या है आलू का पराठा बनाने का आसान तरीका वो भी बिना आटा गूंथे. इस तरीके से आप सिर्फ 10‑15 मिनट में पराठा तैयार कर सकते हैं.
Photo: AI Generated
बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स: कद्दूकस किया हुआ आलू, गेहूं का आटा, थोड़ा मसाला (नमक, मिर्च आदि) और पानी.
Photo: Pixabay
बनाने का तरीका: 1. बिना आटा गूंथे आलू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कद्दूकस आलू, आटा, मसाले और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाकर एक घोल बनाएं.
Photo: Pixabay
2. ये घोल डोसा के घोल जैसा स्मूद और गाढ़ा होना चाहिए. ध्यान रहे ये न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा. 3. इसके बाद पराठा सेकने के लिए तवा या नॉन‑स्टिक पैन लें और उसे गरम करें. अब उसके ऊपर हल्का सा तेल लगाएं.
Photo: Pixabay
4. अब चम्मच की मदद से तैयार घोल को तवे पर डालें और धीरे‑धीरे गोल शेप में फैलाएं, बिल्कुल वैसे, जैसे आप डोसा फैलाते हैं. 5. इसके बाद हल्की आंच पर पराठे को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं. जब पराठा हल्का गोल्डन हो जाए तब गैस बंद करें और इसे दही से लेकर आचार तक किसी के साथ भी खा सकते हैं.
Photo: Pexels