27 Feb 2026
Photo: ITG
होली का त्योहार हो और घर में गुजिया न बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. लेकिन अक्सर गुजिया बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत और समय लग जाता है.
Photo: Getty Images
इसकी वजह से लोग अक्सर घर पर गुजिया बनाने में आलस भी करते हैं, लेकिन अगर हम कहें कि आप एक बार में ही 7 गुजिया सकते हैं तो?
Photo: Adobe
यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन ये सच है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक बार में 7 गुजिया बनाने की ट्रिक बहुत वायरल हो रही है, जिसमें बिना किसी मोल्ड के आसानी से गिलास की मदद से गुजिया बनाई जा सकती हैं.
Photo: ITG
ये वायरल ट्रिक बहुत ही आसान और टाइम-सेविंग है. आप इसे देखकर चौंक जाएंगे कि कैसे एक ही लोई से एक साथ बिना किसी सांचे के 7 गुजिया बन सकती हैं.
Photo: ITG
1. सबसे पहले एक बड़ी लोई तैयार करें और उसे बड़ी, पतली रोटी की तरह बेल लें. ध्यान रखें कि ये लोई बहुत पतली न हो, वरना स्टफिंग रखने में दिक्कत होगी.
Photo: Instagram/@radhikamaroo
2. अब चम्मच की मदद से गुजिया की स्टफिंग को 7 जगहों पर रखें. 6 हिस्से गोल घेरे में और 1 स्टफिंग बीच में.
Photo: Instagram/@radhikamaroo
3. रोटी के दूसरे हिस्से को स्टफिंग के ऊपर सावधानी से फोल्ड करें, ताकि पूरी स्टफिंग अच्छी तरह ढक जाए. इसके बाद एक धारदार स्टील का गिलास लें और स्टफिंग वाले हिस्सों पर हल्का दबाएं.
Photo: Instagram/@radhikamaroo
4. अब बस आपका काम हो गया. एक ही बार में 7 गोल गुजिया कटकर तैयार हैं. इस तरीके से बनाईं गई गुजिया न केवल तेज होती हैं बल्कि सांचे से भी ज्यादा आसान और मजेदार होती हैं.
Photo: Instagram/@radhikamaroo
किनारों को करें सील: 1. गिलास से गुजिया काटने के बाद उसके किनारे तो बंद हो जाते हैं, लेकिन तलते समय कभी-कभी ये खुल सकते हैं. इससे बचने के लिए एक कांटा लें और गुजिया के किनारों पर हल्का-हल्का दबाव दें.
Photo: Instagram/@radhikamaroo
2. इससे गुजिया के किनारे अच्छे से सील हो जाएंगे और साथ ही उन्हें ट्रेडिशनल डिजाइन वाला खूबसूरत लुक भी मिलेगा.
Photo: Instagram/@radhikamaroo