शिफॉन की साड़ियों की चमक रहेगी बरकरार! बस फॉलो करें ये 3 आसान टिप्स
7 Mar 2026
Photo:ITG
शिफॉन एक बेहद सॉफ्ट और लाइट फैब्रिक है, जिसकी चमक बनाए रखने के लिए उसे खास देखभाल और सही धुलाई की जरूरत होती है. अगर आप शिफॉन साड़ी को सालों साल सही रखना है तो आप यह टिप्स आपके काम आ सकती हैं.
Photo: Adobe Stock
सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि शिफॉन साड़ी को कभी भी वॉशिंग मशीन में न डालें, इसे हमेशा ठंडे पानी में माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करके हल्के हाथों से ही धोएं.
Photo: Adobe Stock
साड़ी को धोने के बाद उसे जोर से निचोड़ने से बचें, क्योंकि इससे फैब्रिक के रेशे टूट सकते हैं और साड़ी अपनी असली चमक खो सकती है. इसलिए साड़ी को कभी भी निचोड़े नहीं.
Photo: Adobe Stock
शिफॉन साड़ी को कभी भी सीधी और तेज धूप में न सुखाएं, क्योंकि सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणें साड़ी के कलर्स को लाइट और फीका कर देती है.
Photo: Adobe Stock
शिफॉन साड़ी की चमक बरकरार रखने के लिए धोने के बाद हमेशा उसे किसी ठंडी वाली जगह पर ही सुखाएं. इससे साड़ी का फैब्रिक सेफ रहता है.
Photo: Adobe Stock
इसके अलावा शिफॉन बहुत हल्का कपड़ा होता है, इसलिए सीधे गर्म प्रेस न करें, इसलिए साड़ी पर सूती कपड़ा रखकर ही प्रेश करें.
Photo: Adobe Stock
शिफॉन की साड़ियों को मेटल के हैंगर पर टांगने की जगह प्लास्टिक या पैडेड हैंगर का इस्तेमाल करें, ताकि साड़ी के फंसने या फटने का चांस ही ना रहे.
Photo: Adobe Stock
सिर्फ हैवी ही नहीं बल्कि शिफॉन की साड़ियों को भी मलमल के कपड़े या कॉटन बैग में लपेटकर ही अलमारी में ही रखना चाहिए.
Photo: Adobe Stock
शिफॉन की साड़ियों में डायरेक्ट परफ्यूम स्प्रे न करें, क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल्स साड़ी के नाजुक फैब्रिक पर जिद्दी दाग और धब्बे छोड़ सकते हैं.