क्या आप भी गर्मी में दूध फटने से परेशान हैं? उबालने के बाद मिला दें ये एक चीज

Credit:  AI generated

गर्मी में दूध को खराब होने से बचाना  चुनौती होता है. तापमान बढ़ते ही दूध में बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं जिससे वह कुछ ही घंटों में खट्टा होकर फट जाता है. 

Credit:  AI generated

कई बार बिजली कटने या फ्रिज में जगह न होने की वजह से हमें काफी नुकसान उठाना पड़ता है. 

Credit:  AI generated

लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है. पहले भी लोग बिना फ्रिज और बिजली के दूध को लंबे समय तक ताजा रखते थे. 

Credit:  AI generated

यहां हम आपको ऐसे ही स्मार्ट ट्रिक्स बता रहे हैं जिनसे आप दूध को बार-बार खराब होने से बचा सकते है.

Credit:  AI generated

इनमें पहला काम ये है कि दूध को दुकान से लाकर तुरंत उबाल लें. साथ ही उबालते समय इसमें एक चुटकी खाने वाला सोडा भी मिला सकते हैं.

Credit:  AI generated

इससे दूध फटने की संभावना कम हो जाती है. अगर आप दूध को फ्रिज में नहीं रख रहे हैं तो दिन में कम से कम 2-3 बार दूध को जरूर उबालें.

Credit:  AI generated

पुराने समय में दूध को ठंडा रखने के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल होता था. मिट्टी के बर्तन में दूध रखने से उसका तापमान प्राकृतिक रूप से कम रहता है.

Credit:  AI generated

एक चौड़े और गहरे बर्तन में ठंडा पानी भरें. अब दूध के पतीले को उस पानी के बीच में रख दें. पानी दूध की गर्मी को सोख लेगा और उसे फटने नहीं देगा. हर 2-3 घंटे में पानी बदलते रहें.

Credit:  AI generated

दूध को हमेशा किचन के किसी ऐसे कोने में रखें जहां हवा लगती रहे. बंद जगह के पास रखने से दूध जल्दी खराब होता है.

Credit:  AI generated

Read Next