घर में चूहों के हुड़दंग से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, रातों-रात भाग जाएंगे दूर

12 JUN 2026

(PHOTO:AI)

घर में एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनों चूहे घूमने लगें तो किचन से लेकर बेडरूम तक हर जगह सामान सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता है.

(PHOTO:AI)

रात के अंधेरे में ये चूहे अनाज, कपड़े, किताबें और यहां तक कि बिजली के तार भी कुतर डालते हैं, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है.

(PHOTO:AI)

सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब लाख कोशिशों के बाद भी चूहे घर छोड़ने का नाम नहीं लेते और उनकी संख्या बढ़ती ही जाती है.

(PHOTO:AI)

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय बिना ज्यादा खर्च के आपकी मदद कर सकते हैं.

(PHOTO:AI)

पुदीने के तेल की तेज खुशबू चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती, इसलिए इसे उनके आने-जाने वाली जगहों पर लगाएं.

(PHOTO:AI)

लाल मिर्च पाउडर, तेजपत्ता और लौंग जैसी चीजों की गंध भी चूहों को दूर रखने में काफी असरदार मानी जाती है.

(PHOTO:AI)

घर की दीवारों, दरवाजों और पाइपों के आसपास बने छोटे-छोटे छेदों को अच्छी तरह बंद करना भी बेहद जरूरी है.

(PHOTO:AI)

अगर आप चूहों के घर से दूर रखना चाहते हैं तो साफ-सफाई का खास ख्याल रखें और खाने की चीजों को हमेशा बंद डिब्बों में स्टोर करें, ताकि चूहों को खाने को कुछ न मिले.

(PHOTO:AI)

इन आसान और सस्ते उपायों को अपनाकर आप चूहों के आतंक से राहत पा सकते हैं और अपने घर को सुरक्षित रख सकते हैं.

(PHOTO:AI)

Read Next